Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 4 जुलाई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 04 Jul 2023 06:36:52 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 4 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:27, काशी-प्रात: 05:12, कानपुर-प्रात: 05:20, पटना-प्रात: 05:02, देहरादून-प्रात: 05:20, गोरखपुर-प्रात: 05:07, लखनऊ-प्रात: 05:17 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:22, काशी-सायं 06:52, कानपुर-सायं 07:05, पटना-सायं 06:44, देहरादून-सायं 07:23, गोरखपुर-सायं 06:54, लखनऊ-रात्रि 07:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 08.39, काशी-रात्रि 08.07, कानपुर-रात्रि 08.21, पटना-रात्रि 07.58, देहरादून-रात्रि 08:40, गोरखपुर-रात्रि 08.09, लखनऊ-रात्रि 08.19 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 05.55, काशी-प्रात: 05:40, कानपुर-प्रात: 05:48, पटना-प्रात: 05:30, देहरादून-प्रात: 05:46, गोरखपुर-प्रात: 05:34, लखनऊ-प्रात: 05:44 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे।

राष्ट्रीय आषाढ़ 13, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण प्रतिपदा, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 20 प्रविष्टें। जिल्हेज 15, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा अप. 13:38 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि शुरु। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रात: 08:25 बजे तक, तदन्तर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरु। ऐन्द्र योग पूर्वा. 11:50 बजे तक, तदन्तर वैधृति योग शुरु। चन्द्रमा धनु राशि का पूर्ण भोगकर अप. 13:44 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। श्रावण मास कृष्ण पक्ष शुरु, नक्त व्रतारम्भ, श्रवण मासीय व्रत-यम-नियमादि शुरु, श्रवण मास में शाक त्याग करना चाहिए, अशून्य शयन द्वितीया व्रत, भौम व्रत, गौरी दुर्गापूजा, संकट मोचन में हनुमान दर्शन, श्री दुगा जी की यात्रा एवं दर्शन काशी में।

-- दैनिक राशिफल --

मेष : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।                

बृषभ : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे।                   

मिथुन : सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया से आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।  

कर्क : आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओ के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।

सिंह : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें।                     

कन्या : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। विभागीय परिवर्तन से दिक्कतें संभव।                        

तुला : कल्पनाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। व्यवहार कुशलता आपके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पूजी है। थोड़ा अर्थाभव मन को परेशान कर सकता है।  

वृश्चिक : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।                     

धनु : उसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी आपका हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें।               

मकर : आपका मन कुछ असामान्यताओं का शिकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।              

कुंभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।                 

मीन : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परम्परावादी व स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ रहेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment