Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 3 जुलाई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार 3 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल और आज का पंचांग |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:27, काशी-प्रात: 05:11, कानपुर-प्रात: 05:19, पटना-प्रात: 05:02, देहरादून-प्रात: 05:20, गोरखपुर-प्रात: 05:07, लखनऊ-प्रात: 05:16 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:23, काशी-सायं 18:52, कानपुर-सायं 19:05, पटना-सायं 18:44, देहरादून-सायं 19:23, गोरखपुर-सायं 18:54, लखनऊ-सायं 19:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली- रात्रि 19:40, काशी-रात्रि 19:07, कानपुर-रात्रि 19:21, पटना-सायं 18:59, देहरादून-रात्रि 19:42, गोरखपुर-रात्रि 19:09 , लखनऊ-रात्रि 19:20 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 04:46, काशी-प्रात: 04:32, कानपुर-प्रात: 04:40, पटना-प्रात: 04:22, देहरादून-प्रात: 04:38, गोरखपुर-प्रात: 04:26, लखनऊ-प्रात: 04:36 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 12, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 19 प्रविष्टें। जिल्हेज 14, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा (15)सायं 17:08 बजे तक, तदन्तर श्रावण कृष्ण प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। मूल नक्षत्र पूर्वाहन् 11:02 बजे तक, ततदन्तर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। ब्रrा योग अपराह्न 15:45 बजे तक, तदन्तर ऐन्द्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा।
-- दैनिक राशिफल --
मेष: संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।
बृषभ: व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है।
मिथुन: कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।
कर्क: जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें।
सिंह: आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। प्रयासरत क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें।
कन्या: कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं। संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें।
तुला: अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।
वृश्चिक: सामाजिकता व परिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चाना पड़ सकता है।
धनु: कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है। संवेदनशीलता पर नियंत्रण करें। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं।
मकर: सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।
कुंभ: किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। मजाकिया व हसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा।
मीन: प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। नकारात्मक चिन्ताएं परेशान करेंगी।
| Tweet![]() |