कैसा रहेगा आपके लिए 2 से 8 जुलाई, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 02 Jul 2023 06:24:22 AM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (2 से 8 जुलाई, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


साप्ताहिक राशिफल

साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज दिन और आज का पंचांग  

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:27, काशी-प्रात: 05:11, कानपुर-प्रात: 05:19, पटना-प्रात: 05:02, देहरादून-प्रात: 05:19, गोरखपुर-प्रात: 05:06 लखनऊ-प्रात: 05:16 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:23, काशी-सायं 06:52, कानपुर-रात्रि 07:05, पटना-सायं 06:44, देहरादून-रात्रि 07:23, गोरखपुर-सायं 06:54, लखनऊ-रात्रि 07:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 06:35, काशी-सायं 06:01, कानपुर-सायं 06:16, पटना-सायं 05:53, देहरादून-सायं 06:37, गोरखपुर-सायं 06:04, लखनऊ-सायं 06.14। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04:46, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:32, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:40, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:22, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:38, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:26, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04:36 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 11, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 18 प्रविष्टें। जिल्हेज 13, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी रात्रि 20:22 बजे तक, तदन्तर पूर्णिमा तिथि शुरु। ज्येष्ठा नक्षत्र अप.  13:18 बजे तक, तदन्तर मूल नक्षत्र शुरु। शुक्ल योग रात्रि 19:26 बजे तक, तदन्तर ब्रrा योग शुरु। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर अप. 13:18 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा रात्रि 20:22 बजे से, सायंकाल चतुर्दशी में श्री शिव शयनोत्सव।

साप्ताहिक राशिफल

मेष-जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। रोजगार क्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। नये-नये कार्यों पर केंद्रित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।  

वृषभ-जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। घरेलू कुछ पुरानी समस्याएं हल होंगी। रोजगार में अति व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। धार्मिक विचारों से प्रभावित रहेंगे। रविवार एवं मंगलवार को राजनीतिज्ञों की सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाओं से सफल होंगे। रोजगार में अपनी प्रतिमा का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूसों से दूर रहें।       

मिथुन-रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। नये रोजगार के प्रति आकषिर्त होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु दवाब बनाएंगे। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन परेशान रहेगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को रोजगार में नये संबंध बनेंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। नई दिशा में सकारात्मक सोच का लाभ उठाएंगे। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लांछन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें         

सिंह-इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। रविवार एवं सोमवार को मन में अच्छी अभिलाषाएं जागृत होंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण अच्छा होगा। कुछ नई चिंताओं से प्रभावित रहेंगे।  राजनीतिज्ञों की राजनीति क्षेत्र में प्रबलता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों के निवर्हन में तत्पर रहेंगे। रोजगार में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

कन्या-विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। आर्थिक कठिनाइयां रहेंगी किंतु हर स्थिति का समाना कर लेंगे। राजकीय कर्मचारियों का  स्थानान्तरण संभव। घर में किसी मांगलिक आयोजन की तैयारी जोरों पर होगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। कर्जदारों से कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। परिजनों की बातों का बुरा न माने।    

तुला-प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। रोजगार क्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। कुछ अनूठी अभिलाषाओं से प्रभावित रहेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को काल्पनिकता में नहीं बल्कि वास्तविकता में जीने का प्रयास करें। अनावश्यक कायार्ें में समय बर्बाद न करें। स्वयं को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।

वृश्चिक-बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित हो सकती है। धार्मिक आयोजन में सक्रिय रहेंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा संभव। आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन संभव। आय के नये साधन सुलभ होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय के हिसाब से खर्च करें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को श्रेष्ठजनों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

धनु-अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन रहेगा। कुछ नई योजनाएं प्रगति का मार्ग खोलेंगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। विद्यार्थियों का शिक्षा में परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी अतिमहत्वपूर्ण कार्य की कुशल पूर्ति हेतु परेशान होंगे। लाभ के अवसर मन को खुश रखेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को रोजगार क्षेत्र में प्रतिमा निखरेगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

मकर-नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कमजोर मनोबलवश नकारात्मकता हावी रहेगी। सोमवार एवं मंगलवार को सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।

कुंभ-महत्वपूर्ण दायित्वों पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। रोजगार क्षेत्र में क्षमता निखरेगी। राजनीतिज्ञों के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोध संभव। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग ऊर्जावान बनायेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।

मीन-शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं रहेंगी। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। बीती हुई बातों को भूलें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। आकस्मिक रोजगार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे।

सप्ताह के व्रत और त्योहार

3 जुलाई-स्नान-दान-व्रतादि की पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र युता आषाढ़ी पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, गुरु ब्यास पूजा, मन्वादि, कोकिला पूर्णिमा, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में कोकिला रुपिणी शिवा पूजन, चातुतुर्मास्य व्रतारम्भ, 4 जुलाई-श्रावण मास कृष्ण पक्ष शुरु, नक्त व्रतारम्भ, अशून्य शयन द्वितीया व्रत, भौम व्रत, गौरी दुर्गापूजा। 5 जुलाई-वृहत्तल्पा। 6 जुलाई-संकष्टी श्री गणोश चतुर्थी व्रत, चतुर्थी तिथि क्षय। 7 जुलाई-पंचक (पचखा), श्री नाग पंचमी व्रत। 8 जुलाई-पंचक (पचखा), भद्रा शुरु रात्रि 21:52 बजे से, बुध कर्क राशि में अप. 12:16 बजे प्रवेश करेगा। 9 जुलाई-पंचक (पचखा), भद्रा समाप्त प्रात: 08:56 बजे से, बुध पुष्य नक्षत्र में अर्धरात्रियोत्तर 03:42 बजे प्रवेश करेगा।  

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment