Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 1 जुलाई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 01 Jul 2023 09:13:49 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 1 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग


दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:26, काशी-प्रात: 05:10, कानपुर-प्रात: 05:19, पटना-प्रात: 05:01, देहरादून-प्रात: 05:19, गोरखपुर-प्रात: 05:06, लखनऊ-प्रात: 05:15 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:23, काशी-सायं 06:52, कानपुर-रात्रि 07:05, पटना-सायं 06:44, देहरादून-रात्रि 07:23, गोरखपुर-सायं 06:54, लखनऊ-रात्रि 07:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 05.26, काशी-सायं 04.53, कानपुर-सायं 05.07, पटना-सायं 04.45, देहरादून-सायं 05:27, गोरखपुर-सायं 04.55, लखनऊ-सायं 05.06 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03.46, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:31, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:39, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:21, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:37, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:25, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03:35 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय आषाढ़ 10, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 17 प्रविष्टें। जिल्हेज 12, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी रात्रि 23:08 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि शुरु। अनुराधा नक्षत्र अप. 15:04 बजे तक, तदन्तर ज्येष्ठा नक्षत्र शुरु। शुभ योग रात्रि 23:08 बजे तक, तदन्तर शुक्ल योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा। शनि प्रदोष व्रत, जया पर्वती व्रत।

राशिफल

मेष : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति मे अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
बृषभ : सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा।

मिथुन : उच्च स्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। शासन-सत्ता  के क्षेत्र में सफलताएं अर्जित होंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव।

कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सगे-संबंधों के बीच भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।

सिंह : अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है।

कन्या : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।

तुला : अपने कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयास करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के लि मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।

वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि करेंगे। आप समय व स्थिति के अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। घर में खुशहाली रहेगी।  

धनु : कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से मन चिंतित होगा। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी।

मकर : व्यावसायिक संबंधों में व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कायरें की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।

कुंभ : कार्य-पेशे में कुछ नई बदलाव रुचिकर होगा। राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभ के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।

मीन : क्षमता से अधिक कायरे का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment