ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 30 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
 |
राशिफल और आज का पंचांग
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:26, काशी-प्रात: 05:10, कानपुर-प्रात: 05:18, पटना-प्रात: 05:01, देहरादून-प्रात: 05:19, गोरखपुर-प्रात: 05:06, लखनऊ-प्रात: 05:15 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:23, काशी-सायं 18:52, कानपुर-सायं 19:05, पटना-सायं 18:44, देहरादून-सायं 19:23, गोरखपुर-सायं 18:54, लखनऊ-सायं 19:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 16:18, काशी-अपराह्न 15:47, कानपुर-सायं 16:00, पटना-अपराह्न 16:38, देहरादून-सायं 16:18, गोरखपुर-अपराह्न 15:48, लखनऊ-अपराह्न 15:58 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 02:55 , काशी-अर्धरात्रयोत्तर 02:39, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:47, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 02:29, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 02:47, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:34, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 02:44 बजे। राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 09, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल द्वादशी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 16 प्रविष्टें। जिल्हेज 11, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वादशी (12) अर्धरात्रयोत्तर 01:18 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। विशाखा नक्षत्र सायं 16:10 बजे तक, ततदन्तर अनुराधा नक्षत्र प्रारम्भ। साध्य योग अर्धरात्रयोत्तर 01:32 बजे तक, तदन्तर शुभ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा तुला राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 10:20 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
मेष: प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुख का आगाज करेंगी। पारिवारिक संबंधों में कटुता को दुश्मनी जैसा न बनने दें।
बृषभ: जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयास करने की आवश्यकता है।
मिथुन: कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
कर्क: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
सिंह: नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।
कन्या: कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।
तुला: कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
वृश्चिक: असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।
धनु: कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।
मकर: आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
कुंभ: सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ाएगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। बिरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा।
मीन: नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। राजनीतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी।
| | पं. कृष्ण गोपाल मिश्र | नयी दिल्ली |
|
 |