Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 29 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 29 Jun 2023 07:16:53 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 29 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:26, काशी-प्रात: 05:10, कानपुर-प्रात: 05:18, पटना-प्रात: 05:01, देहरादून-प्रात: 05:18, गोरखपुर-प्रात: 05:05, लखनऊ-प्रात: 05:15 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:22, काशी-सायं 06:52, कानपुर-रात्रि 07:05, पटना-सायं 06:44, देहरादून-रात्रि 07:23, गोरखपुर-सायं 06:54, लखनऊ-रात्रि 07:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 03.13, काशी-अप. 02.44, कानपुर-अप. 02.57, पटना-अप. 02.35, देहरादून-अप. 03:13, गोरखपुर-अप. 02.45, लखनऊ-अप. 02.55 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02.13, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01:55, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:04, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01:45, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:06, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:51, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02:01 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय आषाढ़ 08, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल एकादशी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 15 प्रविष्टें। जिल्हेज 10, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी अर्धरात्रियोत्तर 02:43 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि शुरु। शिव योग प्रात: 05:16 बजे तक, तदन्तर सिद्ध योग शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 03:43 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात साध्य योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में ही संचरण करेगा। चातुर्मास्य व्रतारम्भ, रात्रि में विष्णु पूजा, शाक त्याग व्रतारम्भ, गोपदम् व्रत उद्यापन,  ईदुज्जुहा (बकरीद)।

दैनिक राशिफल

मेष : स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद संभव।  जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।     

बृषभ : रोजगार में अच्छे लाभ के आसार हैं। भावुकता पर नियंत्रण रखें। सगे-संबंधियों के बीच अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी।  

मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।     

कर्क : रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। घरेलू चिंताओं से मन ग्रसित होगा। आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह : पूजा-पाठ में मन पूरा दिन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनाने का प्रयास करें।       

कन्या : कुछ नई अभिलाषाएं हतोत्साहित करेंगी। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बने। घरेलू वातावरण उत्साहित होगा।     

तुला : सगे-संबंधियों के बीच जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं पालना ठीक नहीं है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।  

वृश्चिक : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।   

धनु : अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।    

मकर : व्यवहार कुशलता से प्रगति संभव। धनागम के नये स्रेत बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।     

कुंभ : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा।  

मीन : प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु सामाजिक मर्यादा का उल्लघंन न होने दें। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। राजनीतिज्ञों की राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment