Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 20 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 20 Jun 2023 08:26:52 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 20 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:16, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:16, गोरखपुर-प्रात: 05:03, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:21, काशी-सायं 06:50, कानपुर-सायं 07:04, पटना-सायं 06:43, देहरादून-सायं 07:22, गोरखपुर-सायं 06:52, लखनऊ-रात्रि 07:02 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06.53, काशी-प्रात: 06.38, कानपुर-प्रात: 06.46, पटना-प्रात: 06.28, देहरादून-प्रात: 06:45, गोरखपुर-प्रात: 06.33, लखनऊ-प्रात: 06.42 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 09.27, काशी-रात्रि 08:55, कानपुर-रात्रि 09:09, पटना-रात्रि 08:46, देहरादून-रात्रि 09:28, गोरखपुर-रात्रि 08:57, लखनऊ-रात्रि 09:07 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे।

राष्ट्रीय ज्येष्ठ 30, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 06 प्रविष्टें। जिल्काद 30, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया अप. 13:07 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 22:37 बजे तक, तदन्तर पुष्य नक्षत्र शुरु। ध्रुव योग अर्धरात्रियोत्तर 01:48 बजे तक, तदन्तर व्याघात योग शुरु। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर अप. 15:58 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा। रथ यात्रा 2, जगन्नाथपुरी यात्रा दर्शन, प्रदक्षिणा, श्री बलराम जगदीश रथोत्सव, मनोरथ द्वितीया (बंगाल), हिजरी जिल्हेज 12वां माह शुरु।

दैनिक राशिफल

मेष : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।    

बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकाक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।   

मिथुन : ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखने का प्रयास करें। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में लाभप्रद स्थितियों के आसार है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में केंद्रित होने का प्रयास करें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।

सिंह : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कायरें में व्यतीत होगा। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति प्रसन्न रखेगी।   

कन्या : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  

तुला : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।   

वृश्चिक : उच्च महत्वाकांक्षाएं जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हों। महत्वपूर्ण कायरे में आलस्य का त्याग करें।

धनु : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। घर में किसी मेहमान के आगमन से उत्साहित होंगे।    

मकर : अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य  का पूरा ख्याल रखें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।      

कुंभ : सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों विमुख न हों। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

मीन : परिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कायरें में व्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment