Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 21 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 21 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल और आज का पंचांग |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:08, कानपुर-प्रात: 05:16, पटना-प्रात: 04:59, देहरादून-प्रात: 05:16, गोरखपुर-प्रात: 05:03, लखनऊ-प्रात: 05:13 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:11, काशी-सायं 06:51, कानपुर-सायं 07:04, पटना-सायं 06:43, देहरादून-रात्रि 07:22, गोरखपुर-सायं 06:52, लखनऊ-रात्रि 07:02 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07.50, काशी-प्रात: 07.34, कानपुर-प्रात: 07.42, पटना-प्रात: 07.24, देहरादून-प्रात: 07:42 बजे, गोरखपुर-प्रात: 07.29, लखनऊ-प्रात: 07.39 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 10.07, काशी-रात्रि 09:36, कानपुर-रात्रि 09:50, पटना-रात्रि 09:28, देहरादून-रात्रि 10:08, गोरखपुर-रात्रि 09:38, लखनऊ-रात्रि 09:48 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 31, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल तृतीया, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 07 प्रविष्टें। जिल्हेज 02, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष तृतीया अप. 15:10 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि शुरु। पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 01:21 बजे तक, तदन्तर ओषा नक्षत्र शुरु। व्याघात योग अर्धरात्रियोत्तर 02:34 बजे तक, तदन्तर हर्षण योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा शुरु अर्धरात्रियोत्तर 04:20 बजे से, सूर्य सायन कर्क राशि में रात्रि 20:30 बजे प्रवेश करेगा, सायन सूर्य दक्षिणायन, सायन वर्षा ऋतु शुरु, दैत्यों की मध्यरात्रि एवं देवताओं का मध्याहन् शुरु, विराज दिन, ऐतरेय ब्राह्मण, बुध मृगशिरा नक्षत्र में प्रात: 07:17 बजे प्रवेश करेगा, बुध अस्त प्रात: 10:09 बजे से, गुरु भरणी नक्षत्र में अप. 12:11 बजे प्रवेश करेगा।
दैनिक राशिफल
मेष : प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव। आमदनी में वृद्धि का योग है। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्याधिक संभावना है। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव।
मिथुन : नशीले पदार्थों का सेवन न करें। आय के साधन सुलभ होंगे। भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन एकाकी की अनुभूति करेगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।
कर्क : रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केंद्रित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिंतित होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। जीविका में अति व्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : बिगड़े संबंधों में फिर से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।
तुला : कुछ नवीन कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। बकाया धन प्राप्ति का योग है। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।
वृश्चिक : अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में सुधार हेतु मन चिंतित होगा। व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे।
धनु : परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। कठिनाइयों एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।
मकर : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। खानपान में सावधानी बरतें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में थोड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है।
कुंभ : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
मीन : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों से लाभ संभव। उत्साह में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नवीन संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
| Tweet![]() |