Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 22 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 22 Jun 2023 06:14:53 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 22 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:24, काशी-प्रात: 05:08, कानपुर-प्रात: 05:16, पटना-प्रात: 04:59, देहरादून-प्रात: 05:16, गोरखपुर-प्रात: 05:03, लखनऊ-प्रात: 05:13 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:22, काशी-सायं 06:51, कानपुर-रात्रि 07:04, पटना-सायं 06:43, देहरादून-रात्रि 07:22, गोरखपुर-सायं 06:53, लखनऊ-रात्रि 07:03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08.46, काशी-प्रात: 08.29, कानपुर-प्रात: 08.38, पटना-प्रात: 08.19, देहरादून-प्रात: 08:39 बजे, गोरखपुर-प्रात: 08.25, लखनऊ-प्रात: 08.34 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 10.42, काशी-रात्रि 10:13, कानपुर-रात्रि 10:26, पटना-रात्रि 10:05, देहरादून-रात्रि 10:42, गोरखपुर-रात्रि 10:14, लखनऊ-रात्रि 10:24 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे।

राष्ट्रीय आषाढ़ 01, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 08 प्रविष्टें। जिल्हेज 03, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्थी सायं 17:39 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि शुरु। ओषा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 04:18 बजे तक, तदन्तर मघा नक्षत्र शुरु। हषर्ण योग अर्धरात्रियोत्तर 03:31 बजे तक, तदन्तर वज्र योग शुरु। चन्द्रमा कर्क राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 04:18 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त सायं 17:29 बजे, वैनायकी श्रीगणोश चतुर्थी व्रत, ब्रrावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणोश मन्दिर में अभिषेक, राष्ट्रीय आषाढ़ मास शुरु, सूर्य आद्र्रा नक्षत्र में सायं 17:49 बजे प्रवेश करेगा।

दैनिक राशिफल

मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।

बृषभ : काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। नये श्रेष्ठजन लोगों से संबंध प्रगाढ़ बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।    

मिथुन : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केन्द्रित होगा। खराब प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बनाने का प्रयास करें। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।   

कर्क : भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा प्रतियोगिता में लापरवाही हितकर नहीं है। घरेलू कार्यों में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त होगा। आय-व्यय में असंतुलन से चिंतित होंगे।      

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए केंद्रित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।       

कन्या : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय जाया न कर समय का पूरा लाभ उठायें। आय से ज्यादा व्यय से मन परेशान होगा।      

तुला : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनायें।  

वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे। रोजगार क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा।

धनु : आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनाने का प्रयास करें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता लाने का प्रयास करें।

मकर : अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत होंगे। नियोजित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।

कुंभ : दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। परिश्रम द्वारा धनागम संभव। जीविका में किसी नये कार्य की शुरूआत से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे।

मीन : जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य पूर्ण होने का योग है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment