Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 19 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 19 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल और आज का पंचांग |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:16, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:16, गोरखपुर-प्रात: 05:03, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 19:21, काशी-सायं 18:50, कानपुर-सायं 19:04, पटना-सायं 18:42, देहरादून-सायं 19:22, गोरखपुर-सायं 18:52, लखनऊ-सायं 19:02 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 05:58, काशी-प्रात: 05:43, कानपुर-प्रात: 05:51, पटना-प्रात: 05:33, देहरादून-प्रात: 05:49 बजे, गोरखपुर-प्रात: 11.27, लखनऊ-पूर्वा. 11.37 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 20:41, काशी-रात्रि 20:08, कानपुर-रात्रि 20:22, पटना-रात्रि 19:59, देहरादून-रात्रि 20:42, गोरखपुर-रात्रि 20:10, लखनऊ-रात्रि 20:20 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 29, शक् संवत् 1945। आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 05 प्रविष्टें। जिल्काद 29, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (01) पूर्वाह्न 11:25 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ। आद्र्रा नक्षत्र रात्रि 20:11 बजे तक, ततदन्तर पुनर्वसु नक्षत्र प्रारम्भ। वृद्धि योग अर्धरात्रयोत्तर 01:15 बजे तक, तदन्तर ध्रुव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में ही संचरण करेगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, चन्द्रदर्शन मुहुर्त15 महर्घ।
-- दैनिक राशिफल --
मेष: जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लाएं, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें।
बृषभ: भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं। किसी नए कार्य में मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुरूप चलें।
मिथुन: कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ केअवसर प्राप्त होंगे। महत्हपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क: किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह: नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या: किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नए कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
तुला: वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार और अविवाहितों के विवाह होने के योग हैं। अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पाएंगे।
वृश्चिक: परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा।
धनु: कुछ नए आय के संसाधन बनेंगे। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
मकर: अत्यधिक कायरे की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।
कुंभ: कुछ कानूनी मामले भी हल होते नजर आएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी नए रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।
मीन: कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। अवरोधित कार्य हल के आसार बनेंगे।
| Tweet![]() |