Weekly Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए 18 से 24 जून, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 18 Jun 2023 12:28:41 PM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (18 से 24 जून, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


साप्ताहिक राशिफल

साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का पंचांग


दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:03 लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 19:21, काशी-सायं 18:50, कानपुर-रात्रि 19:03, पटना-सायं 18:42, देहरादून-रात्रि 19:21, गोरखपुर-सायं 18:52, लखनऊ-सायं 19:02 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 05:06, काशी-प्रात: 04:51, कानपुर-प्रात: 04:59, पटना-प्रात: 04:41, देहरादून-प्रात: 04:57, गोरखपुरप्रात: 04:45, लखनऊ-प्रात: 04:55। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 19:48, काशी-रात्रि 19:15, कानपुर-रात्रि 19:29, पटना-रात्रि 19:07, देहरादून-रात्रि 19:50, गोरखपुर-रात्रि 19:18, लखनऊ-रात्रि 19:28 बजे। राहुकालम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक। राष्ट्रीय ज्येष्ठ 28, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण अमवस्या, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 04 प्रविष्टें। जिल्काद 28, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमवस्या(30) प्रात: 10:07 बजे तक, तदन्तर आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। मृगशिरा नक्षत्र सायं 18:07 बजे तक, ततदन्तर आद्र्रा नक्षत्र प्रारम्भ। गण्ड योग अर्धरात्रयोत्तर 00:59 बजे तक, तदन्तर वृद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृषभ राशि का पूर्ण भोगकर  प्रात: 05:13 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, अन्वाधान।    

साप्ताहिक राशिफल

मेष-घर-परिवार मे जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केन्द्रित होगा। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। रविवार व सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।

वृषभ-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगा। व्यवसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। ईश्वरीय आस्था से पूरिपूण आपका मन अध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। रविवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाऐं आपके मकसद सफलता दिलाएंगी।

मिथुन-ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियन्तण्रकर अच्छे अवसरों का लाभ उठावें। मन सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केन्द्रित हो सकता है। शासन- सत्ता के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने मे आपको सक्षम होंगे। सोमवार व मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।

कर्क-जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। नये-नये कार्यों पर मन केन्द्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनो के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियन्तण्रकरें, यह आपके निकटस्थ संबंधों में कटुता ला सकता है।

सिंह-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। कुछ अप्रिय बातो से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा।  रविवार व सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनैतिज्ञों से निकटता व राजनैति सक्रीयता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुखो में बृद्धि होगी। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अपने व्यवहारकुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे।

कन्या-कुछ आर्थिक कठिनाईयां मन को परेशान करेंगी। परिवार में कुछ बाते मन को भावनात्मक कष्ट पहुचा सकती है। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश मे ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। मुश्किल से मुश्किल परीस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लेवे। कुछ आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन के प्रबल योग है। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की व्यस्तता होगी। सभी परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।

तुला-कुछ महत्वपूर्ण अवराधित कार्य संपन्न होंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए  केन्द्रित होगा। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। अविवाहितो के विवाह होने का भी समय कहा जाएगा। कुछ भावनात्मक संबंधों के लिए मन बेचैन होगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। कार्य क्षेत्र में बिरोधियों के सक्रीयता से सावधान रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र मे प्रयत्न तीव्र होगा।       

वृश्चिक-धार्मिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रो में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। कोई लम्बी दूरी की यात्रा के योग है। भावनात्मक रिश्तो एव प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। सुन्दर संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन का समय है। कुछ नये आय के साधन सुलभ होंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग है। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओ के प्रति आशान्वित होंगे। सोमवार व मंगलवार को आय-व्यय मे सन्तुलन बनावें।

धनु-नये धनागम का स्रेत बनाऐगा। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। उच्च स्तरीय व्यक्तियों से निकटता प्रगति के ओर अग्रसर करेगा।  बड़ा ही सुखद व मांगलिक सप्ताह होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। रोजगार क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन का समय हो सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता के दृष्टि से समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। रविवार व सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुव्यवस्थित डंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा।

मकर-घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। नये दायित्वो की बृद्धि से मन  उसके प्रति चिन्तित होगा। कमजोर मनोवल वश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। पारिवारिक जिम्मेदारियों की व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय के योग है। सोमवार व मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक वातारण से असन्तुष्टी संभव।

कुंभ-अच्छे विचार आन्तरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। राजनैतिक क्षेत्रों के व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा अपने महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें। राजनीतिकज्ञों के लिए थोड़ा उथलपुथल का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।

मीन-इस सप्ताह बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योकि यह संबंधों में मधुरता लाएगा। किसी कुन्ठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों  में कटुता न पैदा करें। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में अत्याधिक व्यय के योग है। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव होगा।         

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment