Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 17 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 17 Jun 2023 07:29:27 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 17 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:20, काशी-सायं 06:50, कानपुर-रात्रि 07:03, पटना-सायं 06:42, देहरादून-रात्रि 07:21, गोरखपुर-सायं 06:51, लखनऊ-सायं 07:01 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05.06, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04.51, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04.59, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04.41, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:57, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04.45, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04.55 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 06.51, काशी-सायं 06:18, कानपुर-सायं 06:32, पटना-सायं 06:10, देहरादून-सायं 06:53, गोरखपुर-सायं 06:21, लखनऊ-सायं 06:31 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।

राष्ट्रीय ज्येष्ठ 27, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 03 प्रविष्टें। जिल्काद 27, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी प्रात: 09:12 बजे तक, तदन्तर अमवस्या तिथि शुरु। रोहिणी नक्षत्र अप. 16:25 बजे तक, तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र शुरु। शूल योग अर्धरात्रियोत्तर 01:21 बजे तक, तदन्तर गण्ड योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। श्राद्ध की अमावस्या, शुक्र ओषा नक्षत्र में रात्रि 21:31 बजे प्रवेश करेगा, शनि वक्री रात्रि 22:57 बजे से।

-- दैनिक राशिफल --

मेष : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे।       

बृषभ : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। अपनी दिनचर्या को सुधार समय का पूर्ण उपयोग करें। अत: अपनी दिनचर्या को सुधारें। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें।   

मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। खराब संगत से दूरी बनाने का प्रयास करें।   

कर्क : हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग करें और स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।            

सिंह : मधुर वाणी से सगे-संबंधों में प्रभावशाली होंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक जरुरतो की पूर्ति साधनाभाव से मन चिंतित होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।        

कन्या : कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा।    

तुला : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारम्परिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।     

वृश्चिक : परिवार में सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों में प्यार बिखेरें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। घर में खुशहाली रहेगी।   

धनु : अत्याधिक कार्यों का बोझ अकेली जान पर पड़ सकता है। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां हो सकती हैं। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।  

मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दो का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। अच्छी आशाएं क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कुंभ : महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे। भौतिक जगत के चकाचौंध प्रभावित होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता हेतु या किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बोझिल होगा। लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मीन : क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। अत्याधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment