Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 16 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 16 Jun 2023 09:14:07 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 16 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:20, काशी-सायं 06:49, कानपुर-रात्रि 07:03, पटना-सायं 06:41, देहरादून-रात्रि 07:21, गोरखपुर-सायं 06:51, लखनऊ-रात्रि 07:01 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04.18, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04.03, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04.11, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03.53, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:10, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03.58, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04.07 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 05.51, काशी-सायं 05:19, कानपुर-सायं 05:33, पटना-सायं 05:11, देहरादून-सायं 05:52, गोरखपुर-सायं 05:21, लखनऊ-सायं 05:31 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय ज्येष्ठ 26, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 02 प्रविष्टें। जिल्काद 26, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी प्रात: 08:41 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि शुरु। कृत्तिका नक्षत्र अप. 15:07 बजे तक, तदन्तर रोहिणी नक्षत्र शुरु। धृति योग अर्धरात्रियोत्तर 01:22 बजे तक, तदन्तर शूल योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में संचरण करेगा। भद्रा प्रात: 08:41 बजे से रात्रि 20:57 बजे तक, मास शिवरात्रि 14 व्रत, सौर मिथुन (आषाढ़) मास शुरु।

मेष : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत व्यस्तता रहेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।        
बृषभ : अच्छी अभिलाषाएं मन में प्रसन्नता लाएंगी। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।

मिथुन : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।  

कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।

सिंह : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।

कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।

तुला : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। अपने भविष्य को लेकर मन में चिन्ता व उदासी हो सकती है। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। सगे-संबंधों में कटु वाणी का प्रयोग न करें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। नये कायार्ें के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा।

धनु : सगे-संबंधियों के बीच अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी।

मकर : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।

कुंभ : असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी आपका हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति के लिए मन केंद्रित होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

मीन : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं को नियंत्रित करें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment