Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 2 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 02 Jun 2023 09:22:18 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 2 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:16, गोरखपुर-प्रात: 05:03, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 19:14, काशी-सायं 18:44, कानपुर-सायं 18:57, पटना-सायं 18:36, देहरादून-सायं 19:15, गोरखपुर-सायं 18:46, लखनऊ-सायं 18:56 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 17:32, काशी-सायं 17:01, कानपुर-सायं 17:15, पटना-सायं 16:53, देहरादून-सायं 17:32 बजे, गोरखपुर-सायं 17:03, लखनऊ-सायं 17:13 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04:21, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:04, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:12, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:54, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:13, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:59, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04:09 बजे। राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय ज्येष्ठ 12, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 19 प्रविष्टें। जिल्काद 12, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी (13) अपराहन् 12:49 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ। स्वाती नक्षत्र प्रात: 06:53 बजे तक, तदन्तर विशाखा नक्षत्र प्रारम्भ। परिघ योग सायं 17:09 बजे तक, तदन्तर शिव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा तुला राशि का पूर्ण भोगकर अपराहन् 14:29 बजे वृश्चिक रशि में प्रवेश करेगा।  दक्षिणात्यो के वट सावित्री वत का द्वितीय संयम, शुक्र पुष्य नक्षत्र में रात्रि 19:09 बजे प्रवेश करेगा।

मौसम : उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन के अपेक्षा तापमान गिरावट होगी। कई स्थानो पर तेज हवाएं चलेयगी। पश्चिमोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज वष्रा के आसार है।

मेष : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का ऐहशास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय की अपेक्षित है। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।

बृषभ : निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।

मिथुन : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रीयता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। संबंधों में व्यवहारकुशल बनें। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी छवि बनावें।

कर्क : बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी। नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाऐंगी। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।

सिंह : अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बहिरमुखी बनें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित होंवे।

कन्या : नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार है। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।

वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार है।

धनु : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप में नये उत्साह का संचार करेगा। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर : हसमुख व मजाकिया स्वभाव से आपने आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। गैर सांस्कारिक कायरे की आकषिर्त पर अंकुश लगावें।  

कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी बिचारों को मन में स्थान न देवें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मीन : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होगा। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा। 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment