Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 3 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 3 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल और आज का पंचांग |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:16, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:15, काशी-सायं 06:44, कानपुर-सायं 06:58, पटना-सायं 06:37, देहरादून-सायं 07:15, गोरखपुर-सायं 06:46, लखनऊ-सायं 06:56 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 06.39, काशी-सायं 06.07, कानपुर-सायं 06.21, पटना-सायं 05.58, देहरादून-सायं 06:40 बजे, गोरखपुर-सायं 06.09, लखनऊ-सायं 06.19 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05.07, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:51, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:00, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:42, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:59, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:46, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04:56 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 13, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 20 प्रविष्टें। जिल्काद 13, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पूर्वा. 11:18 बजे तक, तदन्तर पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ। विशाखा नक्षत्र प्रात: 06:16 बजे तक, तदन्तर अनुराधा नक्षत्र प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 05:04 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। शिव योग अप. 14:48 बजे तक, तदन्तर सिद्ध योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में संचरण करेगा। भद्रा पूर्वा. 11:18 से रात्रि 22:15 बजे तक, व्रत की पूर्णिमा, दक्षिणात्यों का वट सावित्री व्रत, अब्द साध्य व्रत।
दैनिक राशिफल
मेष : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता में केंद्रित व्यक्तियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। संतान संबंधी दायित्व पूर्ण होंगे।
मिथुन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
कर्क : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कुछ नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।
कन्या : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
तुला : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। भावनाव से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।
वृश्चिक : अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी।
धनु : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा।
मकर : सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी।
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव।
मीन : नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।
| Tweet![]() |