Weekly Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए 4 से 10 जून, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (4 से 10 जून, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:16, गोरखपुर-प्रात: 05:02 लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:15, काशी-सायं 06:45, कानपुर-सायं 06:58, पटना-सायं 06:37, देहरादून-रात्रि 07:16, गोरखपुर-सायं 06:47, लखनऊ-सायं 06:56 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 07:48, काशी-रात्रि 07:14, कानपुर-रात्रि 07:29, पटना-रात्रि 07:06, देहरादून-रात्रि 07:49, गोरखपुर-रात्रि 07:17, लखनऊ-रात्रि 07.27। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 05:07, काशी-प्रात: 04:51, कानपुर-प्रात: 05:00, पटना-प्रात: 04:42, देहरादून-प्रात: 04:59, गोरखपुर-प्रात: 04:46, लखनऊ-प्रात: 04:56 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक।
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 14, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 21 प्रविष्टें। जिल्काद 14, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा प्रात: 09:12 बजे तक, तदन्तर आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। ज्येष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 03:23 बजे तक, तदन्तर मूल नक्षत्र प्रारम्भ। सिद्ध योग पूर्वा. 11:58 बजे तक, तदन्तर साध्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 03:23 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। स्नान-दान की ज्येष्ठ नक्षत्र युता परमपुण्यदायिनी ज्येष्ठी पूर्णिमा, ज्येष्ठी योग, मन्वादि 15, विल्व त्रिरात्र देवस्नान पूर्णिमा, वट सावित्री व्रत।
साप्ताहिक राशिफल
मेष-किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना कर लेंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। अवरोधित कार्य हल होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा।
वृषभ-इस सप्ताह नये आसार क्षमता का प्रदर्शन करवायेंगे। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मिथुन-वाणी पर संयम रखें और संबंधों में मधुरता लायें। किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित रहेगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। शिक्षा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा।
कर्क-हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियों की आशंका है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। बचकाना व्यवहार से कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित हो सकती है। श्रेष्ठजनों से निकटता से प्रगति संभव। आर्थिक प्रगति के लिए मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा।
सिंह-इस सप्ताह कुछ विशेष सफलताओ के आसार हैं। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचारों से प्रभावित होंगे। पुरानी समस्याएं हल होंगी। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नये कार्य में रुचि बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को माता का सहयोग मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिये राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। जीवन साथी का स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।
कन्या-सप्ताह अन्त में आकस्मिक धनागम से उत्साहित होंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताओं से ग्रसित रहेंगे। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी।
तुला-कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। परिवार में छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बनेंगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं से प्रगति होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-भविष्य संबंधी चिंताओं से मन परेशान होगा। राजनीतिज्ञों के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
धनु-पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। जरूरी कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। कर्जदारों से कहासुनी संभव। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। यह सप्ताह ब्यस्ततापूर्ण होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित होगी। सोमवार एवं मंगलवार को घरेलू वातावरण से असंतुष्टि संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। घरेलू माहौल सुखद होगा। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। रविवार एवं मंगलवार को बीती बातों को भूलें। मन घरेलू उलझनो को सुलझाने में केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। चापलूस लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
मीन-नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु नई योजनाओं पर केंद्रित होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं जागृत होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मधुर व्यवहार से संबंध प्रगाढ़ होंगे।
Tweet![]() |