Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 5 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 05 Jun 2023 06:48:00 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 5 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:57, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:16, काशी-सायं 18:45, कानपुर-सायं 18:59, पटना-सायं 18:37, देहरादून-सायं 19:16, गोरखपुर-सायं 18:47, लखनऊ-सायं 18:57 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 20:55, काशी-रात्रि 20:21, कानपुर-रात्रि 20:36, पटना-रात्रि 20:13, देहरादून-रात्रि 20:57 बजे, गोरखपुर-रात्रि 20:24, लखनऊ-रात्रि 20:34 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:02, काशी-प्रात: 05:47, कानपुर-प्रात: 05:55, पटना-प्रात: 05:38, देहरादून-प्रात: 05:54, गोरखपुर-प्रात: 05:42, लखनऊ-प्रात: 05:52 बजे।  राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

राष्ट्रीय ज्येष्ठ 15, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 22 प्रविष्टें। जिल्काद 15, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा (01)प्रात: 06:38 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 03:48 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात  तृतीया तिथि प्रारम्भ। मूल नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 01:23 बजे तक, ततदन्तर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। साध्य योग प्रात: 08:49 बजे तक, तदन्तर शुभ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा। आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, , इष्टि, आषाढ़ मासीय वत-यम-नियमादि प्रारम्भ, श्री गुरू गरेविन्द सिंह जन्मदिवस, बुद्ध कृत्तिका नक्षत्र मे प्रात: 09:20 बजे प्रवेश करेगा, द्वितीया तिथि क्षय।  
मौसम : पूरे उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा। पूरे उत्तर भारत के मैदानी ईलाकों एवं उत्तर मध्य भारत में भीषण गरमी बढ़ेगी। पश्चिम-दक्षिण समुद्री तट से तेज हवाएं चलेंगी।

दैनिक राशिफल

मेष : किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशीलता बढ़ेगी।

बृषभ : पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें।  सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हों।               

मिथुन : कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित कर सकता है। कही-कही अत्यधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपने वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें।                    

कर्क : राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बाते दूरी पैदा करेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनावें।                 

सिंह : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।               

कन्या: पुरानी मर्मस्पर्शी बातें भी आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती है।  महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।               

तुला : निराशावादी बिचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को दुखित करेंगी। स्वास्थ्य संबंधी कठिनाईयां भी मन को दुखित कर सकती है।              

वृश्चिक : मन को सकारात्मक दिशा में सक्रीय करते हुए अपने आपकों उर्जावान बनाए रखे। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा।            

धनु : महत्वपूर्ण दायित्वें पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के भी योग है। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।                  

मकर : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।                 

कुंभ : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से बिमुख न हो। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव होगा। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकतें है। भावुक्ता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment