Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार, 1 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज गुरुवार, 1 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() गुरुवार, 1 जून, 2023 का राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:16, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:16, गोरखपुर-प्रात: 05:03, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:14, काशी-सायं 06:44, कानपुर-सायं 06:57, पटना-सायं 06:36, देहरादून-सायं 07:14, गोरखपुर-सायं 06:45, लखनऊ-सायं 06:55 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 04.28, काशी-अप. 04.00, कानपुर-अप. 04.13, पटना-अप. 03.51, देहरादून-अप. 04:27 बजे, गोरखपुर-अप. 04.00, लखनऊ-अप. 04.11 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03.42, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:23, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:32, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:14, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:35, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:19, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03:29 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय ज्येष्ठ 11, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 18 प्रविष्टें। जिल्काद 11, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी अप. 13:40 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। चित्रा नक्षत्र प्रात: 06:48 बजे तक, तदन्तर स्वाति नक्षत्र प्रारम्भ। वरियान योग सायं 18:59 बजे तक, तदन्तर परिघ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में संचरण करेगा। चम्पक द्वादशी, द्वादशी में त्रिविक्रम पूजा, प्रदोष व्रत, दक्षिणात्यो का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ, दक्षिणात्यो के वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम।
दैनिक राशिफल
मेष : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में अति व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
बृषभ : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।
मिथुन : मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित होगा। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
कर्क : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें।
सिंह : राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
कन्या : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
तुला : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। किसी मेहमान के आगमन से माहौल उत्साहित रहेगा।
वृश्चिक : अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी का स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।
धनु : सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी से मधुर व्यवहार करें।
मकर : बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ : नकारात्मक चिंताओ का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। रोजगार क्षेत्र में अति व्यस्तता रहेगी।
मीन : किसी नए कार्य में आपका रुझान बढ.ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
| Tweet![]() |