Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 30 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 30 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() मंगलवार, 30 मई, 2023 का राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:24, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:16, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:17, गोरखपुर-प्रात: 05:03, लखनऊ-प्रात: 05:13 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:13, काशी-सायं 06:43 कानपुर-सायं 06:56, पटना-सायं 06:35, देहरादून-सायं 07:13, गोरखपुर-सायं 06:44, लखनऊ-सायं 06:54 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 02.32, काशी-अप. 02.08, कानपुर-अप. 02.19, पटना-अप. 01.59, देहरादून-अप. 02:29 बजे, गोरखपुर-अप. 02.07, लखनऊ-अप. 02.17 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02.38, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02:16, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:26, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:07, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:34, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:13, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02:23 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे।
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 09, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 16 प्रविष्टें। जिल्काद 09, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी अप. 13:09 बजे तक तदन्तर एकादशी तिथि प्रारम्भ। हस्त नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 05:11 बजे तक, तदन्तर हस्त नक्षत्र उदित रहेगा। सिद्धि योग रात्रि 20:54 बजे तक, तदन्तर व्यातिपात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रियोत्तर 01:28 बजे से, गंगादशमी, श्री गंगा दशहरा, गंगा जन्म।
दैनिक राशिफल
मेष : तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। भावनाव से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव है।
बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मिथुन : महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति होगी। निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।
कर्क : भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन असंतुष्ट होगा महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन् करें।
सिंह : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
कन्या : ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बनेगी। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।
तुला : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं।
वृश्चिक : भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें, तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें।
धनु : किसी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। नई व्यावसायिक यात्राओं का योग बन रहा है।
मकर : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग मिलेगा। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। घरेलू दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। छोटी-छोटी घरेलू बातों को बाहरी लोगों से न कहें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी।
| Tweet![]() |