Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 29 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 29 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() सोमवार, 29 मई मई, 2023 का राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:24, काशी-प्रात: 05:08, कानपुर-प्रात: 05:16, पटना-प्रात: 04:59, देहरादून-प्रात: 05:17, गोरखपुर-प्रात: 05:03, लखनऊ-प्रात: 05:13 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:12, काशी-सायं 18:42, कानपुर-सायं 18:55, पटना-सायं 18:34, देहरादून-सायं 19:13, गोरखपुर-सायं 18:44, लखनऊ-सायं 18:54 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 13:38, काशी-अप. 13:15, कानपुर-अप. 13:26, पटना-अप.13:06, देहरादून-अप.13:34 बजे, गोरखपुर-अप. 13:13, लखनऊ-अप. 13:23 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02:10, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01:46, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:57, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01:37, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:06, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:44, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01:54 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 08, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल नवमी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 15 प्रविष्टें। जिल्काद 08, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी (09) पूर्वाहन् 11:50 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि प्रारम्भ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 04:29 बजे तक, तदन्तर हस्त नक्षत्र प्रारम्भ। वज्र योग रात्रि 21:01 बजे तक, तदन्तर सिद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा सिंह राशि का पूर्ण प्रात: 08:56 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
दैनिक राशिफल
मेष: परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्योंं में अत्यधिक व्यय के योग है।
बृषभ: विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
मिथुन: मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल कर मन को सकारात्मक दिशा दें। नए सम्बन्ध के प्रति निकटता बढ़ेगी।
कर्क : भौतिक इच्छाएं बलवती होगी। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे।
सिंह : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्कता रहें। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं।
कन्या: प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला : अच्छे कार्योंं के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञ क्षेत्र के व्यक्यिों के लिए अनुकूल समय। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागिृत होगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक: महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
धनु : किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नए कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर : भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। भविष्य की चिन्ताएं छोड़ अपने मन को रचनात्मक कार्यों में लगाएं। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ: संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे कार्योंं द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।
मीन : नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग करें। भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन में कठिनाईयों से न घबराए आने वाला समय आपका है।
| Tweet![]() |