Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए 21 से 27 मई, 2023 का साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 21 May 2023 06:48:50 AM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (21 से 27 मई, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार।


साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग

इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज रविवार, 21 मई, 2023 का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:27, काशी-प्रात: 05:10, कानपुर-प्रात: 05:19, पटना-प्रात: 05:01, देहरादून-प्रात: 05:20, गोरखपुर-प्रात: 05:06, लखनऊ-प्रात: 05:16 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:08, काशी-सायं 06:38, कानपुर-सायं 06:51, पटना-सायं 06:30, देहरादून-सायं 07:08, गोरखपुर-सायं 06:39, लखनऊ-सायं 06:49 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06:23, काशी-प्रात: 06:08, कानपुर-प्रात: 06:16, पटना-प्रात: 05:58, देहरादून-प्रात: 06:15, गोरखपुर-प्रात: 06:03, लखनऊ-प्रात: 06.13। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 09:01, काशी-रात्रि 08:28, कानपुर-रात्रि 08:42, पटना-रात्रि 08:20, देहरादून-रात्रि 09:03, गोरखपुर-रात्रि 08:31, लखनऊ-रात्रि 08:41 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक।

राष्ट्रीय वैशाख 31, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 07, प्रविष्टें। सव्वाल 30, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वितीया रात्रि 22:10 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि प्रारम्भ। रोहिणी नक्षत्र प्रात: 09:05 बजे तक, तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र प्रारम्भ। सुकर्मा योग अप. 16:43 बजे तक, तदन्तर धृति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृषभ राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 21:47 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। महापंचक समाप्त प्रात: 09:05 बजे, चन्द्र दर्शन मुहुर्त साम्र्यघ, सोपदा द्वितीया, वेदारम्भ से अनध्याय, सूर्य सायन मिथुन राशि में अप. 12:32 बजे प्रवेश करेगा, बुध भरणी नक्षत्र में रात्रि 23:49 बजे प्रवेश करेगा।

मौसम (Weather) : उत्तर-मध्य क्षेत्रों सहित उत्तर मैदानी इलाकों में मौसम साफ होगा और गर्मी बढ़ेगी। पश्चिम-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा की आशंका है।

सप्ताह के व्रत और त्योहार (Weekdays and Festivals)

22 मई-सायान्हव्यपिनी तृतीया में रंभा व्रत, श्रीमहाराणा प्रताप जी की 483वीं जयन्ती (राजस्थान), राष्ट्रीय ज्येष्ठ मासारम्भ, हिजरी जिल्काद 11वां माह शुरु। 23 मई-वैनायकी श्री  गणेश चतुर्थी व्रत, अंगारकी चतुर्थी, ब्रह्मवर्त (बिठूर) सिद्ध गणेश मंदिर में अभेिषक, श्री गुरु अर्जुनदेव बलिदान दिवस। 25 मई-विन्ध्यवासिनी षष्ठी, अरण्य षष्ठी (बंगाल), जामात्रि षष्ठी (बंगाल), सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रात्रि 20:59 बजे प्रवेश करेगा। 26 मई-षष्ठी तिथि वृद्धि। 27 मई-भद्रा प्रात: 07:43 बजे से रात्रि 20:51 बजे तक। 28 मई-श्री दुर्गाष्टमी व्रत, अष्टमी तिथि में शुक्ला देवी आवाहन्, धूमवती जयन्ती, मेला क्षीर भवानी (काश्मीर)।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)

मेष-इस सप्ताह किसी नये कार्य से उत्साहित होंगे। घरेलू उलझनों को सुलझाने में केंद्रित होंगे। रोजगार में ब्यस्तता बढ़ेगी। लेन-देन मे सावधानी बरतें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का माहौल अरुचिकर होगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से दूरी बनायें, अन्यथा हानि की आशंका है।    

वृषभ-सामाजिक एवं  व्यावसायिक ब्यस्तता बढ़ेगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों से परेशान रहेंगे। काल्पनिकता से दूर यर्थात् के धरातल पर चलें। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु अपयश व लान्छन से बचें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।     

मिथुन-इस सप्ताह कुछ चिढ़-चिढ़े से नजर आयेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। अच्छे विचारों से प्रतिभा उजागर होगी।  रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को  क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कर्क-इस सप्ताह मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताओं से प्रभावित होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-ब्यय में संतुलन बनायें। रोजगार में बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।     

सिंह-कार्यक्षेत्र में व्यक्तित्व में बदलाव लायें। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। रोजगार में ब्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। मिल रहे अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध बनेंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

कन्या-बढ़ती जिम्मेदारियां समय से पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। कुछ नये आसार अदभुत क्षमता का प्रदर्शन करबायेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।  रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की राजनीति क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपनी व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।      

तुला-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल पुथल का सामना करना पड़ेगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीयें। इस सप्ताह अपने ऊपर नकारात्मकता को न हावी होने दें। नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियो के लिए ब्यस्तता का समय होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में कुछ परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  

वृश्चिक- इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति  आकर्षण बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन विरोधाभास संभव। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। शिक्षा मे परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। रोजगार में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें।

धनु-इस सप्ताह पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए लाभदायक समय होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।  

मकर-किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी कुछ बातें आज भी आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। मन में नई उमंग का संचार होगा। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा सगे-संबंधियों के बीच कटुता की आशंका है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिश्रम को तेज करेंगे।  

कुंभ-विद्यार्थियों के लिऐ ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। कुछ परिवर्तित स्थितियां रोजगार में अरुचिकर लगेंगी परन्तु इसका दूरगामी परिणाम लाभदायी होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। अनियोजित कार्यपण्राली से आय-ब्यय में असंतुलन पैदा होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। नये धनागम के स्रेत बनेंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण घरेलू दायित्व की पूर्ति होगी।  

मीन-इस सप्ताह पुरानी समस्याएं हल होंगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। कार्यक्षेत्र में नई युक्तियों एवं आधुनिक तरीके से विकास का मार्ग बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment