Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 20 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 20 May 2023 06:33:14 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 20 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


शनिवार, 20 मई, 2023 का राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

शनिवार, 20 मई, 2023 का पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:28, काशी-प्रात: 05:11, कानपुर-प्रात: 05:19, पटना-प्रात: 05:02, देहरादून-प्रात: 05:21, गोरखपुर-प्रात: 05:07, लखनऊ-प्रात: 05:16 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:07, काशी-सायं 06:38, कानपुर-सायं 06:50, पटना-सायं 06:30, देहरादून-सायं 07:07, गोरखपुर-सायं 06:39, लखनऊ-सायं 06:49 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 05.39, काशी-प्रात: 05.22, कानपुर-प्रात: 05.31, पटना-प्रात: 05.13, देहरादून-प्रात: 05:31, गोरखपुर-प्रात: 05.18, लखनऊ-प्रात: 05.28 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 08.01, काशी-रात्रि 07:29, कानपुर-रात्रि 07:43, पटना-रात्रि 07:21, देहरादून-रात्रि 08:03, गोरखपुर-रात्रि 07:31, लखनऊ-रात्रि 07:41 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय वैशाख 30, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 06, प्रविष्टें। सव्वाल 29, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा रात्रि 21:31 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ। कृत्तिका नक्षत्र प्रात: 08:03 बजे तक, तदन्तर रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ। अतिगण्ड योग सायं 17:18 बजे तक, तदन्तर सुकर्मा योग प्रारम्भ।  चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में संचरण करेगा। महापंचक, ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, करिदिन, भावुका करिदिन, करवीर प्रतिपदा व्रत, दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रतारम्भ, गंगा स्त्रोत का दितय वृद्धि क्रम से पाठ, श्री गंगा दशामेघ स्नान प्रारम्भ।

मौसम: उत्तरीय क्षेत्रों में तेज गर्म हवाएं चलेंगी। पूर्वोत्तर या पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कई स्थानों पर आंधी आ सकती है। पश्चिमोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में आंधी संभव।

दैनिक राशिफल

मेष : निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। सगे-संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।  
बृषभ : संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केंद्रित होगा।  
मिथुन : आकस्मिक कई सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। सगे-संबंधों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें।     
कर्क : भविष्य संबंधित योजनाएं मन में प्रभावी होंगी। मन अच्छे विचारों से सिंचित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कार्यों में केंद्रित होंगे। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा।   
सिंह : अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  
कन्या : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बनेगा। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।  
तुला : मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सान्निध्य ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।
वृश्चिक : किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। मन धनागम की नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
धनु : मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।   
मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधियों के बीच क्षमायाचना करें और शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित भी करें।  
कुंभ : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
मीन : मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। मन पर नियंत्रण रखें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment