Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 22 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 22 May 2023 07:22:31 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 22 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


सोमवार, 22 मई, 2023 का राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:27, काशी-प्रात: 05:10, कानपुर-प्रात: 05:18, पटना-प्रात: 05:01, देहरादून-प्रात: 05:20, गोरखपुर-प्रात: 05:06, लखनऊ-प्रात: 05:15 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:08, काशी-सायं 18:39, कानपुर-सायं 18:52, पटना-सायं 18:31, देहरादून-सायं 19:08, गोरखपुर-सायं 18:40, लखनऊ-सायं 18:50 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:13, काशी-प्रात: 06:58, कानपुर-प्रात: 07:06, पटना-प्रात: 06:48, देहरादून-प्रात: 07:04 बजे, गोरखपुर-प्रात: 06:53, लखनऊ-प्रात: 07:02 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 21:57, काशी-रात्रि 21:24, कानपुर-रात्रि 21:38, पटना-रात्रि 21:16, देहरादून-रात्रि 21:59, गोरखपुर-रात्रि 21:26, लखनऊ-रात्रि 21:37 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

राष्ट्रीय ज्येष्ठ 01, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 08, प्रविष्टें। जिल्काद 01, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया (03) रात्रि 23:20 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। मृगशिरा नक्षत्र प्रात: 10:37 बजे तक, तदन्तर आद्र्रा नक्षत्र प्रारम्भ। धृति योग सायं 16:33 बजे तक, तदन्तर शूल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में ही संचरण करेगा। सायान्हव्यपिनी तृतीया में रम्भा वत, श्री महाराणा प्रताप की 483 वीं जयन्ती (राजस्थान), राष्ट्रीय ज्येष्ठ मासारम्भ, हिजरी जिल्काद 11 वां माह शुरु।

मौसम: पूरे उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा। पूरे उत्तर भारत के मैदानी ईलाकों एवं उत्तर मध्य भारत में भीषण गरमी बढ़ेगी। पूर्वीं समुद्री तट से तेज हवाएं चलेंगी।

मेष : तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। भावनाव से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय की अपेक्षित है।                

बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे।  साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर बिजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे।                   

मिथुन : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार है। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनावें।              

कर्क : वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टी उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी।            

सिंह : किसी पुराने संबंध में बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। हर घटना से आपको सीख लेने की जरूरत है। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।         

कन्या : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।  आपकी ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रो मे एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।

तुला : सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नये उत्साह का संचार करेगा। सामाजिक गतिबिधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।

वृश्चिक : अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकतें है। नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धि जीवियो से विचार-विमर्श करें।

धनु : किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है।                

मकर : सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का एहशास कराएंगी। सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।       

कुंभ : भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ ब्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी।

मीन : छोटी-छोटी पारिवारिक बातों से बाहरी व्यक्तियों से न कहें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टी पैदा करेगी। 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment