Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 23 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 23 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() मंगलवार, 23 मई, 2023 का राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:26, काशी-प्रात: 05:09, कानपुर-प्रात: 05:18, पटना-प्रात: 05:00, देहरादून-प्रात: 05:19, गोरखपुर-प्रात: 05:05, लखनऊ-प्रात: 05:15 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:09, काशी-सायं 06:39, कानपुर-सायं 06:52, पटना-सायं 06:31, देहरादून-सायं 07:09, गोरखपुर-सायं 06:41, लखनऊ-सायं 06:50 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08.06, काशी-प्रात: 07.52, कानपुर-प्रात: 08.00, पटना-प्रात: 07.42, देहरादून-प्रात: 07:58 बजे, गोरखपुर-प्रात: 07.46, लखनऊ-प्रात: 07.56 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 10.47, काशी-रात्रि 10:14, कानपुर-रात्रि 10:29, पटना-रात्रि 10:06, देहरादून-रात्रि 10:49, गोरखपुर-रात्रि 10:17, लखनऊ-रात्रि 10:27 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे।
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 02, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 09, प्रविष्टें। जिल्काद 02, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी अर्धरात्रियोत्तर 00:58 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। आद्र्रा नक्षत्र अप. 12:39 बजे तक, तदन्तर पुनर्वसु नक्षत्र प्रारम्भ। शूल योग अप. 16:46 बजे तक, तदन्तर गण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा अप. 12:09 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 00:58 बजे तक, वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, अंगारकी चतुर्थी, ब्रह्मवर्त (बिठूर) सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक, श्री गुरु अर्जुनदेव बलिदान दिवस।
मौसम : उत्तर के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में तेज धूप होगी और गर्मी बढ़ेगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान थोड़ा बढ़ेगा।
राशिफल
मेष : घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मिथुन : नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।
कर्क : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। सुंदर आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें।
सिंह : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। घर में उत्साहित माहौल होगा।
कन्या : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें।
तुला : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा तथा शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : सगे-संबंधियों के बीच छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु तत्पर होंगे।
धनु : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बढ़ेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।
मकर : भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। भविष्य संबंधी चिंताएं छोड़ मन को रचनात्मकता की ओर केंद्रित करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे।
कुंभ : सगे-संबंधियों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साहित करेंगे। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
मीन : आवेश में लिये गये निर्णय से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी। जीवन में कठिनाइयों से न डरें क्योंकि आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिताओं को त्यागें।
| Tweet![]() |