Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 24 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 24 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() बुधवार, 24 मई, 2023 का राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:26, काशी-प्रात: 05:09, कानपुर-प्रात: 05:18, पटना-प्रात: 05:00, देहरादून-प्रात: 05:19, गोरखपुर-प्रात: 05:05, लखनऊ-प्रात: 05:14 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:09, काशी-सायं 06:40, कानपुर-सायं 06:53, पटना-सायं 06:32, देहरादून-सायं 07:10, गोरखपुर-सायं 06:41, लखनऊ-सायं 06:51 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09.02, काशी-प्रात: 08.47, कानपुर-प्रात: 08.55, पटना-प्रात: 08.37, देहरादून-प्रात: 08:54 बजे, गोरखपुर-प्रात: 08.42, लखनऊ-प्रात: 08.52 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 11.31, काशी-रात्रि 10:59, कानपुर-रात्रि 11:13, पटना-रात्रि 10:51, देहरादून-रात्रि 11:32, गोरखपुर-रात्रि 11:01, लखनऊ-रात्रि 11:12 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 03, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 10, प्रविष्टें। जिल्काद 03, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी अर्धरात्रियोत्तर 03:01 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। पुनर्वसु नक्षत्र अप. 15:06 बजे तक, तदन्तर पुष्य नक्षत्र प्रारम्भ। गण्ड योग सायं 17:19 बजे तक, तदन्तर वृद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 08:27 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा।
मेष : अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति से प्रसन्न रहेंगे।
बृषभ : जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिचित करेगें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। साहस व बुद्ध्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।
कर्क : बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिले-जुले संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। संतान संबंधित महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे।
कन्या : तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेग्ंी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव।
तुला : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता हेतु उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
वृश्चिक : नई व्यावसायिक यात्राओं का योग है। नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने देवें।
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन असंतुष्ट रहेगा।
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मीन : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अय रंग लायेगी। भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियीलता बढ़ेगी।
| Tweet![]() |