Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 25 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 25 May 2023 06:49:27 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 25 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


बृहस्पतिवार, 25 मई, 2023 का राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग     

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:25, काशी-प्रात: 05:09, कानपुर-प्रात: 05:17, पटना-प्रात: 05:00, देहरादून-प्रात: 05:18, गोरखपुर-प्रात: 05:05, लखनऊ-प्रात: 05:14 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:10, काशी-सायं 06:40, कानपुर-सायं 06:53, पटना-सायं 06:32, देहरादून-सायं 07:10, गोरखपुर-सायं 06:42, लखनऊ-सायं 06:51 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09.59, काशी-प्रात: 08.43, कानपुर-प्रात: 08.51, पटना-प्रात: 09.33, देहरादून-प्रात: 09:51 बजे, गोरखपुर-प्रात: 09.38, लखनऊ-प्रात: 09.48 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.10, काशी-रात्रि 11:39, कानपुर-रात्रि 11:52, पटना-रात्रि 11:31, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:10, गोरखपुर-रात्रि 11:40, लखनऊ-रात्रि 11:51 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे।

राष्ट्रीय ज्येष्ठ 04, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 11 प्रविष्टें। जिल्काद 04, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी अर्धरात्रियोत्तर 05:12 बजे तक, तदन्तर षष्ठी  तिथि ही उदित रहेगी। पुष्य नक्षत्र सायं 17:54 बजे तक, तदन्तर ओषा नक्षत्र प्रारम्भ। वृद्धि योग सायं 18:07 बजे तक, तदन्तर ध्रुव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में संचरण करेगा। विन्ध्यवासिनी षष्ठी, अरण्य षष्ठी (बंगाल), जामात्रि षष्ठी (बंगाल)।

दैनिक राशिफल

मेष : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।               
बृषभ : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।     
मिथुन : अच्छे कायंरे द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। सगे-संबंधियों के बीच कटुता पैदा करें।       
कर्क : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा।          
सिंह : आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मक चिंताओं को त्याग सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।                 
कन्या : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।            
तुला: कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक व्यस्तताएं बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। घरेलू कार्योंं में अत्याधिक व्यय का योग है।             
वृश्चिक : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।            
धनु : क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करें। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। कुछ नये संबंधों के निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।          
मकर : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।        
कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कायार्ें के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय होगा।    
मीन : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment