Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 26 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 26 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() |
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:25, काशी-प्रात: 05:08, कानपुर-प्रात: 05:17, पटना-प्रात: 04:59, देहरादून-प्रात: 05:18, गोरखपुर-प्रात: 05:04, लखनऊ-प्रात: 05:14 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:11, काशी-सायं 06:41, कानपुर-सायं 06:54, पटना-सायं 06:33, देहरादून-सायं 07:11, गोरखपुर-सायं 06:42, लखनऊ-सायं 06:51 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10.55, काशी-प्रात: 10.37, कानपुर-प्रात: 10.46, पटना-प्रात: 10.28, देहरादून-प्रात: 10:48 बजे, गोरखपुर-प्रात: 10.33, लखनऊ-प्रात: 10.43 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.43, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:14, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:27, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:06, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:43, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:15, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:25 बजे।
राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय ज्येष्ठ 05, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 12 प्रविष्टें। जिल्काद 05, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु।
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी प्रात: 05:20 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। ओषा नक्षत्र रात्रि 20:50 बजे तक, तदन्तर मघा नक्षत्र प्रारम्भ। ध्रुव योग रात्रि 19:03 बजे तक, तदन्तर व्याघात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कर्क राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 20:50 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा। षष्ठी तिथि वृद्धि।
दैनिक राशिफल
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
मेष : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक कायरे में व्यस्त रहेंगे।
बृषभ : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। कुछ नई व्यावसायिक यात्राओं का योग है।
मिथुन : किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।
कर्क : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असंतुष्टि पैदा करेंगी। भविष्य की कुछ चिंताएं परेशान करेंगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा।
तुला : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें।
वृश्चिक : अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें, तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। किसी पुराने संबंध के प्रति निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।
धनु : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन् करें। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन में असंतुष्टि उत्पन्न होगी। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी।
कुंभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एव जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी।
मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी घरेलू बातों को बाहरी लोगों से न कहें। भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।
| Tweet![]() |