Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 27 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 27 May 2023 06:39:31 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 27 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


शनिवार, 27 मई, 2023 का राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:25, काशी-प्रात: 05:08, कानपुर-प्रात: 05:17, पटना-प्रात: 04:59, देहरादून-प्रात: 05:18, गोरखपुर-प्रात: 05:04, लखनऊ-प्रात: 05:13 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:11, काशी-सायं 06:41, कानपुर-सायं 06:54, पटना-सायं 06:33, देहरादून-सायं 07:11, गोरखपुर-सायं 06:43, लखनऊ-सायं 06:53 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वा. 11.50, काशी-पूर्वा. 11.31, कानपुर-पूर्वा. 11.40, पटना-पूर्वा. 11.22, देहरादून-पूर्वा. 11:44 बजे, गोरखपुर-प्रात: 11.27, लखनऊ-पूर्वा. 11.37 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01.14, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:46, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:58, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:38, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:12, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:46, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:56 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।

राष्ट्रीय ज्येष्ठ 06, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 13 प्रविष्टें। जिल्काद 06, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष सप्तमी प्रात: 07:43 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि प्रारम्भ। मघा नक्षत्र रात्रि 23:43 बजे तक, तदन्तर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। व्याघात योग रात्रि 19:57 बजे तक, तदन्तर हषर्ण योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में संचरण करेगा। भद्रा प्रात: 07:43 बजे से रात्रि 20:51 बजे तक।

दैनिक राशिफल

मेष : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।    
बृषभ : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में आलस्य न करें। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।   
मिथुन : अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रोजगार में लाभकारी स्थिति प्रसन्न रखेगी।          
कर्क : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी।       
सिंह : नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से कष्ट संभव। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।        
कन्या : किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बढ़ेंगे। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।        
तुला : पारिवारिक चिंताओं से मन परेशान होगा। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाऐगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।        
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। रोजगार क्षेत्र में परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।       
धनु : उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी।      
मकर : अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।          
कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।        
मीन : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन में नकारात्मक विचार न आने दें।    

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment