Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए 28 मई से 3 जून, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 28 May 2023 06:46:56 AM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (28 मई से 3 जून, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


कैसा रहेगा आपके लिए 28 मई से 3 जून, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

आज का दिन और पंचांग, रविवार, 28 मई, 2023

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:24, काशी-प्रात: 05:08, कानपुर-प्रात: 05:16, पटना-प्रात: 04:59, देहरादून-प्रात: 05:17, गोरखपुर-प्रात: 05:04 लखनऊ-प्रात: 05:13 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:12, काशी-सायं 06:42, कानपुर-सायं 06:55, पटना-सायं 06:34, देहरादून-सायं 07:13, गोरखपुर-सायं 06:43, लखनऊ-सायं 06:53 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 12:44, काशी-अप. 12:23, कानपुर-अप. 12:33, पटना-अप. 12:14, देहरादून-अप. 12:39, गोरखपुर-अप. 12:20, लखनऊ-अप. 12.30। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01:42, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01:16, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:28, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01:08, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:40, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:16, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01:26 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय ज्येष्ठ 07, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 14 प्रविष्टें। जिल्काद 07, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी प्रात: 09:58 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। पूर्वाफाल्गुनीनक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 02:20 बजे तक, तदन्तर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। हषर्ण योग रात्रि 20:39 बजे तक, तदन्तर वज्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में संचरण करेगा। श्री दुर्गाष्टमी व्रत, अष्टमी तिथि में शुक्ला देवी आवाहन्, धूमवती जयन्ती, मेला क्षीर भवानी (काश्मीर)।

साप्ताहिक राशिफल

मेष-अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। महत्वपूर्ण निर्णय को विवेक से लें। व्यवसाय में लाभकारी आसार दिखेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।      

वृषभ-रविवार एवं सोमवार को नये व्यायसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। राजनीतिज्ञों के लिए उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव किंतु संयम और धैर्य से सभी कायरे की समुचित पूर्ति कर लेंगे। । बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मधुर व्यवहार से लोकप्रिय होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव।  

मिथुन-अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन स्थिति में भी कार्यों को सार्थक करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। रविवार व सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करेंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।  

कर्क-कार्यक्षेत्र में व्यस्कता लायें। ऐसा कार्य न करें, जिससे छवि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से यह सप्ताह उत्साहपूर्ण होगा। किसी लंम्बी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।  सामाजिक एवं मांगलिक कार्यों में आपकी भागेदारी बढ़ेगी। यदि आप तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो मिल रहे अच्छे अवसरों का लाभ उठायें।  

सिंह-भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंतित होंगे। रविवार एवं मंगलवार को आर्थिक कठिनाइयों के साथ विरोधियों के प्रबलता की संभव किंतु जुझारु प्रवृति से हर स्थिति को संभाल लेंगे। प्रशासनिक लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक सुखद घटना से घरेलू वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या के हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।      

कन्या-इस सप्ताह मे गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता लायें। दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित साधनाभाववश मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।     

तुला-इस सप्ताह आपका मन भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं को लेकर परेशान होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों को पूर्ण करेंगे। महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि धूमिल करेगा। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय रहेगा। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से चिंतित होंगे। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें।   

वृश्चिक-उच्च मनोबल द्वारा आय व्यय में संतुलन बनाएंगे एवं विषम स्थितियों में सीमित साधन के बावजूद भी हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे।  रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। कुछ घरेलू चिंताएं परेशान करेंगी। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। अनावश्यक कार्यां में समय बर्बाद न करें। बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा में समुचित के लिए मन केन्द्रित होगा।

धनु-मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर केंद्रित होने में असमर्थ होगा। रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी। आकस्मिक कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा।  

मकर-सामाजिक कार्यों के निर्वहन में व्यय संभव। कुछ छोटी-मोटी परेशानियां छोड़ दें तो घर में उत्साहित माहौल होगा। मिलनसार स्वभाव से संबंधों में निकटता लाएंगे। घरेलू एवं मांगलिक कायरें में व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी का स्नेह प्राप्त होगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। मंगलवार एवं शुक्रवार कको शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा।  

कुंभ-नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। शासन सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन-इस सप्ताह मन अच्छी कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होंगे। राजनीतिज्ञों को आकस्मिक कुछ लाभप्रद स्थितियों से लाभ होगा। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खानपान में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment