Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 19 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 19 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
शुक्रवार, 19 मई, 2023
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:28, काशी-प्रात: 05:11, कानपुर-प्रात: 05:20, पटना-प्रात: 05:02, देहरादून-प्रात: 05:21, गोरखपुर-प्रात: 05:07, लखनऊ-प्रात: 05:17 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:06, काशी-सायं 06:37, कानपुर-सायं 06:50, पटना-सायं 06:29, देहरादून-सायं 07:07, गोरखपुर-सायं 06:38, लखनऊ-सायं 06:48 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 04:59, काशी-प्रात: 04:41, कानपुर-प्रात: 04:50, पटना-प्रात: 04:32, देहरादून-प्रात: 04:52, गोरखपुर-प्रात: 04:37, लखनऊ-प्रात: 04:47 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 06:59, काशी-सायं 06:28, कानपुर-सायं 06:42, पटना-सायं 06:20, देहरादून-सायं 07:00, गोरखपुर-सायं 06:30, लखनऊ-सायं 06:40 बजे।
राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय वैशाख 29, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 05, प्रविष्टें। सव्वाल 28, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या रात्रि 21:23 बजे तक, तदन्तर ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। भरणी नक्षत्र प्रात: 07:30 बजे तक, तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र प्रारम्भ। शोभन योग सायं 18:16 बजे तक, तदन्तर अतिगण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मेष राशि का पूर्ण भोगकर अप. 13:35 बजे वृषभ रशि में प्रवेश करेगा। महापंचक, स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या, पंचगौड़ो का वटसावित्री अमावस्या, बरगदही अमावस्या।
मौसम : उत्तर के अधिकांश क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। पश्चिमी एवं पश्चिम-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में वष्रा संभव। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा।
मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बनें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। विद्यार्थी लापरवाही न करें।
बृषभ : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। सकारात्मक सोच अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मिथुन : संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
कर्क : नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह : कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।
कन्या : थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।
तुला : प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास कें। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
वृश्चिक : किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ संभव।
धनु : नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।
मकर : काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।
कुंभ : अच्छे कार्य से परिजनो के दिल में जगह बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। प्रणय संबंधों में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। कर्जदारों से मन परेशान होगा। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।
| Tweet![]() |