Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 18 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 18 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल और आज का पंचांग |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:29 काशी-प्रात: 05.11, कानपुर-प्रात: 05:20, पटना-प्रात: 05:02, देहरादून-प्रात: 05:22, गोरखपुर-प्रात: 05:07, लखनऊ-प्रात: 05:17 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:06, काशी-सायं 06:37, कानपुर-सायं 06:49, पटना-सायं 06:29, देहरादून-सायं 07:06, गोरखपुर-सायं 06:38, लखनऊ-सायं 06.48 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04.59, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:41, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:50, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:32, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:52, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04.37, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04.47 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 05:57, काशी-सायं 05:27, कानपुर-सायं 05:40, पटना-सायं 05:19, देहरादून-सायं 05:56, गोरखपुर-सायं 05:28, लखनऊ-सायं 05:38। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक।
राष्ट्रीय वैशाख 28, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 04, प्रविष्टें। सव्वाल 27, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी रात्रि 21:44 बजे तक, तदन्तर अमावस्या तिथि प्रारम्भ। अश्विनी नक्षत्र प्रात: 07:23 बजे तक, तदन्तर भरणी नक्षत्र प्रारम्भ। सौभाग्य योग रात्रि 19:37 बजे तक, तदन्तर शोभन योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। महापंचक, भद्रा समाप्त प्रात: 10:07 बजे तक, सावित्री चतुर्दशी व्रत, वटसावित्री व्रत का द्वितीय संयम।
मौसम : पूरे उत्तरीय क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी रहेगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में हल्की बदली या कहीं-कहीं आंधी की आशंका है। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में तेज गर्मी रहेगी। पूर्वी समुद्रतटीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा संभव।
मेष : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर रहेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
बृषभ : मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधियों में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।
मिथुन : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश की आशंका हो। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें,तथा आवेश में कोई निणर्य न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।
सिंह : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी।
कन्या : चुनौतियों का डटकर सामना करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। कुछ नये घरेलू तनावों से मन अशांत रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों की समय से पूर्ति करें। अर्थाभाववश कुछ चिंताएं रहेंगी।
तुला : परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को न हावी होने दें।
वृश्चिक : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिना वजह पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।
धनु : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें, अन्यथा छबि कुप्रभावित हो सकती है। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
मकर : आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। बीती बातों को भूलने की चष्ठा करें। रोजगार क्षेत्र में प्रत्यन सार्थक होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।
मीन : पुराने संबंधों से लाभ संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
| Tweet![]() |