Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 17 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 17 May 2023 06:19:27 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 17 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:29, काशी-प्रात: 05:12, कानपुर-प्रात: 05:21, पटना-प्रात: 05:03, देहरादून-प्रात: 05:22, गोरखपुर-प्रात: 05:08, लखनऊ-प्रात: 05:18 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:05, काशी-सायं 06:36, कानपुर-सायं 06:49, पटना-सायं 06:28, देहरादून-सायं 07:05, गोरखपुर-सायं 06:37, लखनऊ-सायं 06:47 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04:23, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:04, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:13, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:55, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:18, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:00, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04:10 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 04:54, काशी-अप. 04:27, कानपुर-अप. 04:39, पटना-अप. 04:18, देहरादून-अप. 04:53, गोरखपुर-अप. 04:27, लखनऊ-अप. 04:37 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक।

राष्ट्रीय वैशाख 27, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 03, प्रविष्टें। सव्वाल 26, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी रात्रि 22:29 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ। रेवती नक्षत्र प्रात: 07:39 बजे तक, तदन्तर अिनी नक्षत्र प्रारम्भ। आयुष्मान योग रात्रि 21:17 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मीन राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 07:39 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) समाप्त प्रात: 07:39 बजे, भद्रा प्रारम्भ रात्रि 22:29 बजे से, प्रदोष व्रत, फलहारिणी कालिका पूजन, पंचगौड़ो का त्रिदिनात्मक वटसावित्री व्रतारम्भ, वटसावित्री व्रत का प्रथम संयम, मास शिवरात्रि व्रत।

मौसम : कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वष्रा संभव। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में कहीं कहीं बदली हो सकती है। उत्तर मैदानी क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली का मौसम होगा।

मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक बनेगी। अत: व्यावहारिक बनें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।

बृषभ : सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिश दें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।  

मिथुन : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

कर्क : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां रहेंगी। नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील रहेंगे।

सिंह : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा।  

कन्या : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बनें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी रवैया अपनायें। कुछ नई ब्यस्तताएं सामने आएंगी।         

तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।  

वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। किसी कार्य में सफलता से उत्साहित होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ संभव।  

धनु : समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे।  नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ रहेंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।   

मकर : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। काफी  दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा।     

कुंभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  

मीन : प्रणय संबंधों में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। कर्जदारों से मन परेशान रहेगा। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संबंधियों के सहयोग से कठिनाइयां दूर होंगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment