Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 16 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 16 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() 16 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:30, काशी-प्रात: 05.12, कानपुर-प्रात: 05:21, पटना-प्रात: 05:03, देहरादून-प्रात: 05:23, गोरखपुर-प्रात: 05:08, लखनऊ-प्रात: 05:18 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:05, काशी-सायं 06:36, कानपुर-सायं 06:48, पटना-सायं 06:27, देहरादून-सायं 07:05, गोरखपुर-सायं 06:37, लखनऊ-सायं 06.47 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03.50, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:29, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:39, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:20, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:46, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03.26, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03.36 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03:33, काशी-अप. 03:27, कानपुर-अप. 03:39, पटना-अप. 03:19, देहरादून-अप. 03:50, गोरखपुर-अप. 03:26, लखनऊ-अप. 03:37। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
राष्ट्रीय वैशाख 26, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 02, प्रविष्टें। सव्वाल 25, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी रात्रि 23:36 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रात: 08:15 बजे तक, तदन्तर रेवती नक्षत्र प्रारम्भ। प्रीति योग रात्रि 23:16 बजे तक, तदन्तर आयुष्मान योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मीन राशि में ही संचरण करेगा। महापंचक पंचक (पचखा), सौर वृषभ ज्येष्ठ मासारम्भ, मंगल पुष्य नक्षत्र में पूर्वा. 11:59 बजे प्रवेश करेगा।
मौसम : उत्तर के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होगी। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में दिन में तेज धूप होगी और गर्मी बढ़ेगी। कुछ पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान थोड़ा बढ़ेगा।
राशिफल
मेष : नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयास करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।
बृषभ : पुरानी बातों को भूल वर्तमान समय के साथ समझौतावादी रवैया अपनायें। बीत गये एवं आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मिथुन : घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य संबंधित योजनाएं मन में प्रभावी रहेंगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।
सिंह : किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे किंतु विरोधियों की सक्रियता भी अपेक्षित है। अत: सावधान रहें।
कन्या : नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
तुला : कार्यक्षेत्र में सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयत्न करें। पस्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
वृश्चिक : मन पर नियंत्रण रख कर्तव्यों के निर्वहन में केंद्रित हों। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी।
धनु : सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन सत्ता के क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों में क्षमायाचक बनें तथा शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित भी करें।
कुंभ : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे।
मीन : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
| Tweet![]() |