Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 15 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 15 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल और आज का पंचांग |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:30, काशी-प्रात: 05:13, कानपुर-प्रात: 05:22, पटना-प्रात: 05:04, देहरादून-प्रात: 05:24, गोरखपुर-प्रात: 05:09, लखनऊ-प्रात: 05:19 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:04, काशी-सायं 18:35, कानपुर-सायं 18:48, पटना-सायं 18:27, देहरादून-सायं 19:04, गोरखपुर-सायं 18:36, लखनऊ-सायं 18:46 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 03:19, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 02:55, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:06, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 02:46, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 03:15, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:54, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 03:04 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अपराह्न 14:51, काशी-अपराह्न 14:28, कानपुर-अपराह्न 14:39, पटना-अपराह्न 14:19, देहरादून-अपराह्न 14:47, गोरखपुर-अपराह्न 14:26, लखनऊ-अपराह्न 14:36 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
राष्ट्रीय वैशाख 25, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 01, प्रविष्टें। सव्वाल 24, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी (11) अर्धरात्रयोत्तर 01:03 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि प्रारम्भ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रात: 09:08 बजे तक, तदन्तर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। विषकुम्भ योग अर्धरात्रयोत्तर 01:30 बजे तक, तदन्तर प्रीति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मीन राशि में ही संचरण करेगा। महापंचक पचक (पचखा), अचला एकादशी व्रत सबका,अपरा एकादशी, सूर्य की वृषभ संक्रन्ति पूर्वाह्न 11:45 बजे, चन्दर दर्शन मुहुर्त साम्यर्घ, संक्रान्ति का विशेष पुण्य काल प्रात: 05:21 बजे से संक्रान्ति काल तक।
मोैसम: पूरे उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा। उत्तर मध्य भारत में तापमान में वृद्धि। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी होगी। पश्चिमी भारत में तेज हवाएं चलेंगी।
मेष: दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करने की आवश्यकता है।
बृषभ: नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।
मिथुन: जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। भविष्य के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचि कर लगेगा।
कर्क: वाद-विाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।
सिंह: कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवारें।
कन्या: बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। पुरानी बातों को भूल नए समय का स्वागत करें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।
तुला: कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक: लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं।
धनु: संबंधों में सरल व सहनशील बनें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी।
मकर: किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। आय के साधन सुलभ होंगे।
कुंभ: बकाया धन प्राप्ति का योग बन रहा है। खान-पान में परहेज रखें। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।
मीन: आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायरे में गंवाएगा। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू कायरे में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा।
| Tweet![]() |