Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए 14 से 20 मई, 2023 का साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 14 May 2023 06:29:02 AM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (14 से 20 मई, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग

आज का दिन और पंचांग (14 मई, 2023)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:31, काशी-प्रात: 05:13, कानपुर-प्रात: 05:22, पटना-प्रात: 05:04, देहरादून-प्रात: 05:24, गोरखपुर-प्रात: 05:10, लखनऊ-प्रात: 05:19 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:03, काशी-सायं 06:35, कानपुर-सायं 06:47, पटना-सायं 06:26, देहरादून-सायं 07:03, गोरखपुर-सायं 06:36, लखनऊ-सायं 06:45 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02:47, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02:21, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:33, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:13, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:44, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:21, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02.31। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 01:48, काशी-अप. 01:27, कानपुर-अप. 01:37, पटना-अप. 01:18, देहरादून-अप. 01:43, गोरखपुर-अप. 01:24, लखनऊ-अप. 01:34 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय वैशाख 24, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण दशमी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 31, प्रविष्टें। सव्वाल 23, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी अर्धरात्रियोत्तर 02:47 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि प्रारम्भ। शतभिषा नक्षत्र प्रात: 10:16 बजे तक, तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। ऐन्द्र योग प्रात: 06:35 बजे तक, तदन्तर वैधृति योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 03:56 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात विष्कुम्भ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कुम्भ राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 03:24 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा। महापंचक पचक (पचखा), भद्रा अप. 15:46 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 00:47 बजे तक, बुध उदय पूर्व मे 12:47 बजे। 

सप्ताह के व्रत और त्योहार

15 मई-महापंचक पचक (पचखा), अचला एकादशी व्रत, अपरा एकादशी, चद्रदर्शन मुहुर्त साम्यर्घ। 16 मई-महापंचक पचक (पचखा), सौर वृषभ ज्येष्ठ मासारम्भ। 17 मई-पचक (पचखा) समाप्त प्रात: 07:39 बजे, भद्रा प्रारम्भ रात्रि 22:29 बजे से, प्रदोष व्रत, फलहारिणी कालिका पूजन, पंचगौड़ो का त्रिदिनात्मक वटसावित्री व्रतारम्भ, वटसावित्री व्रत का प्रथम संयम, मास शिवरात्रि वत। 18 मई-महापंचक, भद्रा समाप्त प्रात: 10:07 बजे तक, सावित्री चतुर्दशी व्रत, वटसावित्री व्रत का द्वितीय संयम। 19 मई-महापंचक, स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या, पंचगौड़ो का वटसावित्री अमावस्या, बरगदही अमावस्या। 20 मई-महापंचक, ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, करिदिन, भावुका करिदिन, करवीर प्रतिपदा व्रत, दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रतारम्भ, गंगा स्त्रोत का द्वितीय वृद्धि क्रम से पाठ, श्री गंगर दशामेघ स्नान प्रारम्भ। 21 मई-महापंचक समाप्त प्रात: 09:05 बजे, चन्द्र दर्शन मुहुर्त साम्यघ, सोपदा द्वितीया, वेदारम्भ से अनध्याय, सूर्य सायन मिथुन राशि में अप. 12:32 बजे प्रवेश करेगा।

 

मौसम : उत्तर-मध्य क्षेत्रों में गर्मी बढ़ेगी और मध्य एवं उत्तर मैदानी इलाकों में मौसम साफ होगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में या कहीं-कहीं उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बदली या बूंदा-बांदी संभव।

मेष-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करेंगे। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हहतु परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।

वृषभ-अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। अवरोधित कार्य पूरे होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओ के प्रति आशान्वित होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु  केंद्रित होंगे। सोमवार एवं   बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।

मिथुन-इस सप्ताह किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन परेशान होगा। सामाजिक कार्यों में केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। आवेश में किये कार्य से कष्टसंभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नौकरी  क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनो को जुटाने हेतु तत्पर होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।

सिंह-इस सप्ताह उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजनीतिज्ञ भविष्य को लेकर दुविधाग्रस्त होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।

कन्या-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। विषम स्थिति में संयम से काम लें। आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अनियोजित कार्यपण्राली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित होगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला-इस सप्ताह श्रेष्ठजन से भावनात्मक कष्ट संभव। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति न होने से मन चिंतित होगा। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।

वृश्चिक-कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सगे-संबंधियों के बीच मर्यादा का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित हेतु प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को रचनात्मक कार्यों में लगों।

धनु-दूसरों की प्रगति से अपने अंदर हीनता न आने दें। महत्वपूर्ण कार्यों का मन पर दबाव बढ़ेगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु मन बेचैन होगा। पुरानी समस्याओं के समाधान होने के भी आसार बनेंगे।  व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। राजनीतिज्ञों के लिए अपने क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।

मकर-रोजगार में आपकी प्रतिभा निखरेगी। घर में कोई मांगलिक आयोजन संभव। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं  शनिवार को अच्छी भावनाएं मन में नई उमंग का संचार करेंगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

कुंभ-कुछ अप्रिय बातों से सगे-संबंधियों के बीच कटुता की आशंका है। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी व्यस्तता रहेगी। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों के साथ निकटता व उनके साथ सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपनी व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।

मीन-संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति को लेकर चिंतित होंगे। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में सक्रियता लोकप्रियता बढ़ेगी। अत्याधिक आर्थिक अभाववश मन चिंतित होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनो की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment