Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 13 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 13 May 2023 06:18:16 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 13 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 13 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:31, काशी-प्रात: 05:14, कानपुर-प्रात: 05:23, पटना-प्रात: 05:05, देहरादून-प्रात: 05:25, गोरखपुर-प्रात: 05:10, लखनऊ-प्रात: 05:19 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:03, काशी-सायं 06:34, कानपुर-सायं 06:47, पटना-सायं 06:26, देहरादून-सायं 07:03, गोरखपुर-सायं 06:35, लखनऊ-सायं 06:45 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02.13, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01.46, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.58, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01.37, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:12 बजे, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 12.43, लखनऊ-अप. 12.53 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 12.44, काशी-अप. 12:24, कानपुर-अप. 12:34, पटना-अप. 12:15, देहरादून-अप. 12:37, गोरखपुर-अप. 12:21, लखनऊ-अप. 12:31 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।

राष्ट्रीय वैशाख 23, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 30, प्रविष्टें। सव्वाल 22, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अष्टमी प्रात: 06:51 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:44 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात दशमी तिथि प्रारम्भ। धनिष्ठा नक्षत्र पूर्वा. 11:35 बजे तक, तदन्तर शतभिषा नक्षत्र प्रारम्भ। ब्रह्म योग प्रात: 09:22 बजे तक, तदन्तर ऐन्द्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुम्भ राशि में संचरण करेगा। महापंचक पचक (पचखा), श्री शितलाष्टमी, पर्यषितान।

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ेगा। उत्तर के मैदानी क्षेत्रों सहित मध्य क्षेत्रों में गर्म दिन होगा।

राशिफल (Horoscope)

मेष : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।        

बृषभ : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।          

मिथुन : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न पालें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।  आवेश में कोई निर्णय न लें।

कर्क : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।       

सिंह : नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाकर चलें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।  

कन्या : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। आपकी सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।       

तुला : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।  

वृश्चिक : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य में आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।    

धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।      

मकर : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। रोजगार में आकस्मिक सफलता का योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।    

कुंभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।      

मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment