Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 12 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 12 May 2023 08:58:23 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 12 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)


दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:32, काशी-प्रात: 05:15, कानपुर-प्रात: 05:23, पटना-प्रात: 05:06, देहरादून-प्रात: 05:26, गोरखपुर-प्रात: 05:11, लखनऊ-प्रात: 05:20 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:02, काशी-सायं 18:33, कानपुर-सायं 18:46, पटना-सायं 18:25, देहरादून-सायं 19:02, गोरखपुर-सायं 18:34, लखनऊ-सायं 18:45 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 01:36, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 01:07, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:20, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 00:59, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 01:36, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:08 लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 01:18  बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वाह्न 11:36, काशी-पूर्वाह्न 11:19, कानपुर-पूर्वाह्न 11:28, पटना-पूर्वाह्न 11:09, देहरादून-पूर्वाह्न 11:29, गोरखपुर-पूर्वाह्न 11:14, लखनऊ- पूर्वाह्न  11:24 बजे। राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 29, प्रविष्टें। सव्वाल 21, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी (07) प्रात: 09:07 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि प्रारम्भ। श्रवण नक्षत्र अपराह्न 13:03 बजे तक, तदन्तर धनिष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। शुक्ल योग अपराह्न 12:17 बजे तक, तदन्तर ब्रrा योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मकर राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रयोत्तर 00:18 बजे कुम्भ रशि में प्रवेश करेगा। महा पंचक प्रारम्भ अपराह्न 13:03 बजे से, पंचक (पचखा प्रारम्भ अर्धरात्रयोत्तर 00:18 बजे से।

मौसम: उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान में वृद्धि होगी। पश्चिमी भारत एव पश्चिम-दक्षिण समुद्र तट पर वष्रा के आसार हैं।  उत्तर मध्य भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा।

मेष: प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।           
बृषभ: कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। नाजुक सम्बन्धों में तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें।        
मिथुन: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।  परिवारिक संबंधों में कटुता  करा दुश्मनी जैसा न बनने दें।   
कर्क: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता के योग हैं। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।      
सिंह: रोजगार की समस्याओं को  लेकर मन चिन्तित होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। राजनीतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी।    
कन्या: पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, समय की प्रतिक्षा करें।        
तुला: कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।    
वृश्चिक: निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।   
धनु : दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीन भावना न पालें। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।       
मकर: अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे।      
कुंभ: असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।       
मीन: दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment