Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 11 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 11 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:33 काशी-प्रात: 05.15, कानपुर-प्रात: 05:24, पटना-प्रात: 05:06, देहरादून-प्रात: 05:26, गोरखपुर-प्रात: 05:11, लखनऊ-प्रात: 05:21 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:02, काशी-सायं 06:33, कानपुर-सायं 06:46, पटना-सायं 06:25, देहरादून-सायं 07:01, गोरखपुर-सायं 06:34, लखनऊ-सायं 06.44 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.54, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:23, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:36, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:14, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:55, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.24, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00.34 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10:27, काशी-प्रात: 10:11, कानपुर-प्रात: 10:20, पटना-प्रात: 10:02, देहरादून-प्रात: 10:19, गोरखपुर-प्रात: 10:06, लखनऊ-प्रात: 10:16। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय वैशाख 21, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 28, प्रविष्टें। सव्वाल 20, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी पूर्वा. 11:28 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र अप. 14:37 बजे तक, तदन्तर श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ। शुभ योग अप. 15:16 बजे तक, तदन्तर शुक्ल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा पूर्वा. 11:28 बजे से रात्रि 22:18 बजे तक, सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में अर्धरात्रियोत्तर 00:53 बजे प्रवेश करेगा।
मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में वर्षा के आसार बनेंगे। कुछ उत्तर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में तेज आंधी संभव। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम ठंडा होगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं वर्षा संभव।
मेष : रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंतित होंगे।
मिथुन : रिश्तेदारों के बीच तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। किसी सहकर्मी के गलत व्यवहार से कष्ट संभव। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कर्क : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी मेहमान के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। पुरानी घटनाएं याद न करें।
सिंह : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर मिलेंगे। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।
कन्या : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलेें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।
वृश्चिक : घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर : समय का पूर्ण उपयोग करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। खराब संगत से दूरी बनायें।
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी।
मीन : नये कार्य के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।
| Tweet![]() |