Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 10 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 10 May 2023 06:35:54 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 10 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


आज का राशिफल और आज का पंचांग

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:33, काशी-प्रात: 05:16, कानपुर-प्रात: 05:25, पटना-प्रात: 05:07, देहरादून-प्रात: 05:27, गोरखपुर-प्रात: 05:12, लखनऊ-प्रात: 05:20 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:01, काशी-सायं 06:32, कानपुर-सायं 06:45, पटना-सायं 06:24, देहरादून-सायं 07:01, गोरखपुर-सायं 06:33, लखनऊ-सायं 06:43 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00:05, काशी-रात्रि 11:32, कानपुर-रात्रि 11:46, पटना-रात्रि 11:24, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:06, गोरखपुर-रात्रि 11:34, लखनऊ-रात्रि 11:44 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:19, काशी-प्रात: 09:04, कानपुर-प्रात: 09:12, पटना-प्रात: 08:54, देहरादून-प्रात: 09:10, गोरखपुर-प्रात: 08:59, लखनऊ-प्रात: 09:09 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक।

राष्ट्रीय वैशाख 20, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 27, प्रविष्टें। सव्वाल 19, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी अप. 13:50 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। पूर्वाषाढ़ा क्षत्र अप. 16:13 बजे तक, तदन्तर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। साध्य योग सायं 18:17 बजे तक, तदन्तर शुभ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा धनु राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 21:49 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेगा।

मौसम : कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वष्रा संभव। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में कहीं कहीं बदली हो सकती है। उत्तर मैदानी क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली का मौसम होगा।

मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। सगे-संबंधियों के बीच कटुता न पालें।

बृषभ : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।

कर्क : शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।

सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में समस्याएं रहेंगी।

कन्या : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।

तुला : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।

वृश्चिक : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति  आकर्षण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। सगे-संबंधियों के बीच तालमेल बिठायें।

धनु : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा दूसरों की आलोचना भी न करें।

मकर : सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न बरतें।

कुंभ : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। पुरानी घटनाओं को न सोचें।

मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग हैं। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment