Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 9 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 09 May 2023 07:04:22 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 9 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं। आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)


आज का राशिफल और आज का पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:34, काशी-प्रात: 05.16, कानपुर-प्रात: 05:25, पटना-प्रात: 05:07, देहरादून-प्रात: 05:28, गोरखपुर-प्रात: 05:13, लखनऊ-प्रात: 05:22 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:00, काशी-सायं 06:32, कानपुर-सायं 06:44, पटना-सायं 06:24, देहरादून-सायं 07:00, गोरखपुर-सायं 06:33, लखनऊ-सायं 06.43 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 11.08, काशी-रात्रि 10:34, कानपुर-रात्रि 10:48, पटना-रात्रि 10:26, देहरादून-रात्रि 11:09, गोरखपुर-रात्रि 10.37, लखनऊ-रात्रि 10.47 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08:15, काशी-प्रात: 08:00, कानपुर-प्रात: 08:08, पटना-प्रात: 07:50, देहरादून-प्रात: 08:06, गोरखपुर-प्रात: 07:54, लखनऊ-प्रात: 08:04। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

राष्ट्रीय वैशाख 19, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 26, प्रविष्टें। सव्वाल 18, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तृतीया अप. 16:09 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। मूल नक्षत्र सायं 17:45 बजे तक, तदन्तर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। सिद्ध योग रात्रि 21:16 बजे तक, तदन्तर साध्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा।

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। उत्तर-मध्य इलाकों में दिन में तेज धूप होगी और गर्मी बढ़ेगी। पूर्वोत्तर तराई के कुछ क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान कुछ बढ़ेगा।

मेष : कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।       

बृषभ : कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान देंगे तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है।

मिथुन : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका क्षेत्र में सामान्य ब्यस्तता रहेगी। घर में किसी मेहमान के आगमन से खुशहाली रहेगी।     

कर्क : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।      

सिंह : कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को संवारने का प्रयास करें।         

कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। अस्थिर मन ब्यर्थ के कार्यों में समय को गंवायेगा। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता रहेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।       

तुला : हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं है।  परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी।       

वृश्चिक : मौमस को देखते हुए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। इस स्वभाव को बदलें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही कतई न बरतें।      

धनु : सही समय पर सही निर्णय लेने का प्रयास करे। कुछ अच्छे आसार उत्साहित करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें।      

मकर : किसी संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सगे-संबंधों में कटुता न पैदा करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।

कुंभ : महत्वपूर्ण कार्यों में साधनाभाव से मन परेशान होगा। बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। खानपान में परहेज रखें। बकाया धन प्राप्ति होगी।    

मीन : आर्थिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। वाद-विाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों की आशंका है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment