Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 8 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 8 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
![]() आज का राशिफल और आज का पंचांग |
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:35, काशी-प्रात: 05:17, कानपुर-प्रात: 05:26, पटना-प्रात: 05:08, देहरादून-प्रात: 05:29, गोरखपुर-प्रात: 05:13, लखनऊ-प्रात: 05:23 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:00, काशी-सायं 18:31, कानपुर-सायं 18:44, पटना-सायं 18:23, देहरादून-सायं 18:59, गोरखपुर-सायं 18:32, लखनऊ-सायं 18:42 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 22:04, काशी-रात्रि 21:30, कानपुर-रात्रि 21:45, पटना-रात्रि 19:10, देहरादून-रात्रि 22:06, गोरखपुर-रात्रि 21:33, लखनऊ-रात्रि 21:43 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 07:17, काशी-प्रात: 07:02, कानपुर-प्रात: 07:10, पटना-प्रात: 05:19, देहरादून-प्रात: 07:09, गोरखपुर-प्रात: 06:57, लखनऊ-प्रात: 07:07 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
राष्ट्रीय वैशाख 18, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 25, प्रविष्टें। सव्वाल 17, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तृतीया (03)सायं 18:18 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 19:10 बजे तक, तदन्तर मूल नक्षत्र प्रारम्भ। शिव योग अर्धरात्रयोत्तर 00:09 बजे तक, तदन्तर सिद्ध योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 19:10 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा प्रात: 07:18 बजे से सायं 18:20 बजे तक, संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत चन्द्रोदय रात्रि 21:35 बजे तक, ब्रह्मवर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक, बुद्ध वक्री अश्विनी नक्षत्र में अपराह्न 15:49 बजे से।
मोैसम: पूरे उत्तर भारत में तापमान में वृद्धि होगी। उत्तर मध्य भारत में काफी गरमी रहेगी। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी गरमी होगी। पश्चिमी भारत में तेज हवाएं चलेंगी।
मेष: स्थिति व समय के अनुसार चलने का प्रयत्न करें। कार्य क्षेत्र में सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
बृषभ: पुरानी बातों को भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।
मिथुन: परिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसी स्थिति में स्व-विवेक सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य सबंधित योजनाएं मन को प्रभावित कर सकती हैं।
कर्क: कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। आर्थिक क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित रहेगा।
सिंह: उत्साहपूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा।
कन्या: पीठ पीछे दूसरों की बुराई न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। नकारात्मक विचारों को त्याग कर अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयत्न करें।
तुला: किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियंत्रण कर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हों। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।
वृश्चिक: नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
धनु : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। लेकिन विरोधियों की सक्रियता भी अपेक्षित है अत: सावधान रहें।
मकर: गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित भी करें। आलस्य व नीरसता आपकी प्रगति में बाधक है।
कुंभ: आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। मन पर नाकारात्मक विचारों को प्रभावी न होंने दें। स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी।
मीन: सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।
| Tweet![]() |