Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए 7 से 13 मई, 2023 का साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 07 May 2023 06:52:08 AM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (7 से 13 मई, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।


साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग

आज का दिन और पंचांग (7 से 13 मई, 2023)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:36, काशी-प्रात: 05:18, कानपुर-प्रात: 05:27, पटना-प्रात: 05:09, देहरादून-प्रात: 05:29, गोरखपुर-प्रात: 05:14, लखनऊ-प्रात: 05:24 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:31, काशी-सायं 06:59, कानपुर-सायं 06:43, पटना-सायं 06:23, देहरादून-सायं 06:59, गोरखपुर-सायं 06:32, लखनऊ-सायं 06:42 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 08:24, काशी-रात्रि 08:57, कानपुर-रात्रि 08:38, पटना-रात्रि 08:16, देहरादून-रात्रि 08:58, गोरखपुर-रात्रि 08:26, लखनऊ-रात्रि 08.36। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:12, काशी-प्रात: 06:28, कानपुर-प्रात: 06:20, पटना-प्रात: 06:02, देहरादून-प्रात: 06:21, गोरखपुर-प्रात: 06:07, लखनऊ-प्रात: 06:17 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक।

राष्ट्रीय वैशाख 17, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल पंचमी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 24 प्रविष्टें। सव्वाल 16, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया रात्रि 08:16 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि प्रारम्भ। अनुराधा नक्षत्र रात्रि 08.22 बजे तक, तदन्तर ज्येष्ठ नक्षत्र प्रारम्भ। परधि योग अर्धरात्रियोत्तर 02.52 बजे तक, तदन्तर शिव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा। देवर्षि नारद जयंती, टैगोर जयंती

सप्ताह के व्रत और त्योहार

10 मई-मयगल कर्क राशि में प्रवेश करेगा। 11 मई-भद्रा पूर्वाहन् 11:28 बजे से रात्रि 22:18 बजे तक, सूर्य कृतिका नक्षत्र में अर्धरात्रियोत्तर 00:53 बजे प्रवेश करेगा। 12 मई-महापंचक प्रारंभ अपराहन् 13:03 बजे से, पंचक पचका प्रारंभ अर्धरात्रियोत्तर 00:18 बजे। 13 मई-महापंचक पचक (पचखा), श्री शितलाष्टमी पर्यषितान (बासी भोजन करना विहित है। 14 मई-महापंचक पचक (पचखा) भद्रा अपराहन् 15:46 बजे से अर्धरात्रयोत्तर 00:47 बजे तक, बुद्ध उदय पूर्व में 12:47 बजे।

मौसम : उत्तर-मध्य क्षेत्रों में गर्मी रहेगी। मध्य-उत्तर मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी रहेगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वष्रा की संभावना है। पूर्वोत्तर व पश्मिोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ वष्रा के आसार हैं।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)

मेष-आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह कर्जदारों  से कुछ कहासुनी संभव। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में नकारात्मक विचार घर करेंगे, जिससे ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। रोजगार संबंधी यात्रा संभव।

वृषभ-इस सप्ताह तीव्र परिश्रम कर कुछ कर दिखाना है। किसी मेहमान के आगमन से पूरा पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा। कुछ अप्रिय बातों सें संबंधियों के बीच कटुता की आशंका है। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कायरे की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। सकारात्मक योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को निकट संबंधों के स्नेह से उत्साहित होंगे। लक्ष्यहीन दिनचर्या से मन परेशान होगा।       

मिथुन-यह सप्ताह आपके अनुकूल है। अत: स्वयं को सकारात्मक कायरे में केंद्रित करें। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। परिजनों की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नित्य जरुरतों की पूर्ति में अभाव का सामना करना पड़ सकता है। रविवार एवं सोमवार को किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन परेशान होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। परिवार में प्रसन्नतापूर्ण माहौल रहेगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा।  

कर्क-पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। घर में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें बल्कि मधुरता कायम रखें। यह सप्ताह उलझनों से भरा सप्ताह होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। घर में बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वर्तमान समय में आर्थिक संकट परेशान करेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित होगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।   

सिंह-भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। एक साथ बहुत सारी जिम्मेदारियों से मन परेशान होगा। कुछ आर्थिक कठिनाइयां रहेंगी। संबंधियों के सहयोग से हर स्थिति सहज लगेगी। दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार एवं शुक्रवार को अपनी कार्यकुशलता से लोकप्रियता हासि करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है।   

कन्या-विषम स्थिति में धैर्य से काम लें।  अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। आर्थिक कठिनायों से मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण कायरें की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक कष्ट संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य अपनी सार्थकता हेतु प्रेरित करेगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।    

तुला-सामाजिक एवं धार्मिक कायरें में आस्था बढ़ेगी। घरेलू जिम्मेदारियों की पूर्ति में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय का योग है।  रविवार एवं सोमवार को मन महत्वपूर्ण कायरे की पूर्ति हेतु तत्पर होगा। दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं प्रभावी होंगी।  घरेलू चिंताएं मन को परेशान करेंगी। विद्यार्थीगण अपनी पढ़ाई में सतर्कता बरतें। सीमित साधनों में अपनी दिनचर्या चलाने की चेष्ठा करें। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ता होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। गम्भीर स्वभाव से सगे-संबंधियों के मध्य भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है।  

वृश्चिक-कठिन समय में आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। इस सप्ताह धैर्य धारण करें। बचे हुए धन के नित्य व्यय से मन परेशान होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें।रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ नकारात्मक स्थिति से मन परेशान होगा। धैर्य रखें क्योंकि आगे सब कुछ ठीक होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। रविवार एवं मंगलवार को मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को पुराने कानूनी मामलों में सफलतात प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चिंताओं से भरे इस समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। गलत प्रकृति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर होगी।  

धनु-परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नये आसार आपमें अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। आलस्य कतई न करें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण रिश्तों में छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। कार्यक्षेत्र में बचकाना स्वभाव आपकी छबि को कुप्रभावित करेगा। जल्दबाजी में किये गये कार्य से कष्ट संभव। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी कुंठा अथवा हीन भाव से आशंकित मन पर नियंत्रण रख मन को रचनात्मक दिशा दें।

मकर-परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन केंद्रित होगा। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। कुछ पुरानी घटनाएं मन को परेशान करेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।ाुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी मा भावनात्मक सहयोग मिलेगा। किसी संबंधी की बातें मन को पीड़ा पहुंचा सकती हैं। सोमवार एवं बुधवार को कार्यक्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी। श्रोजगार की दिशा में किया हुआ प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे।

कुंभ-अपनी व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। रविवार एवं सोमवार को मन अच्छी अभिलाषाओं से प्रभावित रहेगा। विद्याथियों के लिए ग्रहों रहेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में ढेर सारी चिंताओं का समावेश होगा। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी।

मीन-ये सप्ताह किसी बड़े परिवर्तन का समय है। पुरानी समस्याएं हल होंगी। कुछ संबंधों को लेकर मन नकारात्मकता से प्रभावित होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होंगे। मन नकारात्मकता से प्रभावित रहेगा। विद्याथियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। जीवन साथी की कुछ बातें परेशान करेंगी। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को भावनाओं से निकल धरातल पर चलने का प्रयास करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। किसी मेहमान के आगमन से पूरा वातावरण खुशहाल रहेगा। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment