Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 6 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 6 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
![]() आज का राशिफल और आज का पंचांग |
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:36, काशी-प्रात: 05:18, कानपुर-प्रात: 05:27, पटना-प्रात: 05:09, देहरादून-प्रात: 05:30, गोरखपुर-प्रात: 05:15, लखनऊ-प्रात: 05:24 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:59, काशी-सायं 18:30, कानपुर-सायं 18:43, पटना-सायं 18:22, देहरादून-सायं 18:58, गोरखपुर-सायं 18:31, लखनऊ-सायं 18:41 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 19:50, काशी-रात्रि 19:19, कानपुर-रात्रि 19:32, पटना-रात्रि 19:10, देहरादून-रात्रि 19:50 बजे, गोरखपुर-रात्रि 19:20, लखनऊ-रात्रि 19:30 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 05:47, काशी-प्रात: 05:29, कानपुर-प्रात: 05:38, पटना-प्रात: 05:19, देहरादून-प्रात: 05:40, गोरखपुर-प्रात: 05:25, लखनऊ-प्रात: 05:35 बजे। राहुकालम 09:00 बजे से 10 :30 बजे तक।
राष्ट्रीय वैशाख 16, शक् संवत् 1945। ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 23, प्रविष्टें। सव्वाल 15, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा (01)रात्रि 21:53 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ। विशाखा नक्षत्र रात्रि 21:13 बजे तक, तदन्तर अनुराधा नक्षत्र प्रारम्भ। व्यतिपात योग प्रात: 07:30 बजे तक, तदन्तर वरियान योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 05:21 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात परिघ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा तुला राशि का पूर्ण भोकर अपराहन् 15:23 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, ज्येष्ठ मासीय यम-नियमादि प्रारम्भ।
मौसम : उत्तर भारत पूर्ववत् दिन के अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ेगा। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में काफी गरमी होगी। मध्य भारत में भी काफी गरम दिन होगा।
राशिफल (Horoscope)
मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
बृषभ : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
मिथुन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। पुरानी बातों को मत सोचें। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।
कर्क : विरोधियों प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता के योग है। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
सिंह : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति संबंधों मधुरता बढ़ेगी। राजनैतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी।
कन्या : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। अपकी सारी समस्याएं खद ब खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य रखें।
तुला : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। अपनी गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।
वृश्चिक : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
धनु : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नई-नई विचार उत्पन्न होंगे। दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीन भावना न पाले। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। कुछ कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
मकर : रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।
कुंभ : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है। जीविका के क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।
मीन : दूसरों की आलोचना का अपने मनोवल पर असर न पड़ने दें। आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
| Tweet![]() |