Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के पहले दिन करें माता शैलपुत्री का पूजन

Last Updated 22 Mar 2023 12:28:16 PM IST

मां दुर्गा अपने प्रथम स्वरूप में शैलपुत्री के नाम से जानी जाती हैं।


पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्वजन्म में माता शैलपुत्री का नाम सती था और ये भगवान शंकर की पत्नी थीं। सती के पिता दक्ष प्रजापति ने भगवान शंकर का अपमान कर दिया था और तब सती ने अपने आपको यज्ञ अग्नि में भस्म कर लिया था। अगले जन्म में यही सती शैलपुत्री स्वरूप में प्रकट हुईं और भगवान शंकर से फिर विवाह किया।

मां शैलपुत्री वृषभ पर सवार हैं।

इनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल पुष्प सुशोभित हैं। पार्वती एवं हैमवती भी इन्हीं के नाम है।

समय लाईव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment