मंगलवार, 21 मार्च, 2023 का राशिफल

Last Updated 21 Mar 2023 08:00:51 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 21 मार्च, 2023 का राशिफल।


मंगलवार, 21 मार्च, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:24, काशी-प्रात: 06.01, कानपुर-प्रात: 06:12, पटना-प्रात: 05:53, देहरादून-प्रात: 06:21, गोरखपुर-प्रात: 06:00, लखनऊ-प्रात: 06:09 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:32, काशी-सायं 06:09, कानपुर-सायं 06:20, पटना-सायं 06:00, देहरादून-सायं 06:29, गोरखपुर-सायं 06:08, लखनऊ-सायं 06.17 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06.15, काशी-प्रात: 05:49, कानपुर-प्रात: 06:01, पटना-प्रात: 05:41, देहरादून-प्रात: 06:13, गोरखपुर-प्रात: 05.49, लखनऊ-प्रात: 05.59 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 06:15, काशी-सायं 05:51, कानपुर-सायं 06:02, पटना-सायं 05:42, देहरादून-सायं 06:10, गोरखपुर-सायं 05:49, लखनऊ-सायं 06:00। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 30, शक् संवत् 1944। चैत्र कृष्ण अमावस्या, संवत् 2079, सौर (मीन) चैत्र मास की 07, प्रविष्टें। सावान 28, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष अमावस्या रात्रि 22:52 बजे तक, तदन्तर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सायं 17:26 बजे तक, तदन्तर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। शुभ योग अप. 12:42 बजे तक, तदन्तर शुक्ल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कुम्भ राशि का पूर्ण भोगकर पूर्वा. 11:57 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा), स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या, मन्वादि30, कल्पादि, चान्द्र सम्वत्सर 2079 (नल) विक्रमीय सम्वत् समाप्त।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। कुछ पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान थोड़ा बढ़ेगा। उत्तर-मध्य मैदानी क्षेत्रों में दिन में अच्छी धूप होगी।

मेष : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।     
बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।   
मिथुन : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।  
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में केंद्रित हों। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।
सिंह : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में ब्यतीत होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।   
कन्या : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में खुशहाली रहेगी।  
तुला : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों के साथ क्रियाशीलता बढ़ेगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा।   
वृश्चिक : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। जरूरी कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
धनु : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचितकर का शिकार होगा। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे।     
मकर : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।      
कुंभ : सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कत्तव्यों से विमुख न हों। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।    
मीन : पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment