सोमवार, 20 मार्च, 2023 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 20 मार्च, 2023 का राशिफल।
![]() सोमवार, 20 मार्च, 2023 का राशिफल |
मेष: जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लाए, अपनी क्षमताओं पर भरासो करें। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधोें के प्रति नकारात्मक को न पालें।
बृषभ: भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है। नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुरुप चलें।
मिथुन: कुछ नयी जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क: किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याए हल होगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। नये कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
तुला : वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार और अविवाहितों के विवाह होने के योग है। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में बृद्धि होगी। कठिनाईयां से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे।
वृश्चिक: परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा।
धनु: कुछ नए आय के संसाधन बनेंगे। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
मकर : अत्यधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी बिचारों से सिंचित करें।
कुंभ : कुछ कानूनी मामले भी हल होते नजर आएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी नए रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।
मीन : कार्य क्षेत्र में अपने बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत सारे अवरोधित कार्यों के हल के आसार बनेंगे।
Tweet![]() |