19 से 25 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 19 Mar 2023 08:25:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 से 25 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल।


19 से 25 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।

वृषभ-पुरानी समस्याएं हल होंगी। व्यावसायिक ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार नजर आएंगे। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। शुक्रवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।

मिथुन-ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। किसी नए व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठाएं। मन सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केन्द्रित हो सकता है। शासन- सत्ता के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। एक साथ ढी सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।  मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।  रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क-जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, यह आपके निकटस्थ संबंधों में कटुता ला सकता है। सोमवार बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार व शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान हो सकते हैं।

सिंह-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा।  रविवार व सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अपनी व्यवहारकुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आएगा।

कन्या-कुछ आर्थिक कठिनाईयां मन को परेशान करेंगी। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचा सकती हैं। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की व्यस्तता होगी। सभी परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिन्ताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।

तुला-यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। कुछ भावनात्मक संबंधें के लिए मन बेचैन होगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। कार्य क्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार व शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगाएं।

वृश्चिक-कोई लम्बी दूरी की यात्रा के योग है। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। सुन्दर संभावनाएं मन में नए उमंग का संचार करेंगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन का समय है। कुछ नए आय के साधन सुलभ होंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग हैं। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। सोमवार व मंगलवार को आय-व्यय में सन्तुलन बनाएं। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अपने अवयस्कता पूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण करें क्योंकि कार्य क्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बृहस्पतिवार व शनिवार को उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा।

धनु-आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी।  बड़ा ही सुखद व मांगलिक सप्ताह होगा। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय हो सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे।

मकर-घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। कमजोर मनोबल वश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय के योग हैं। सोमवार व मंगलवार केा परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व के पूर्ति के आसार बनेंगे।

कुंभ-राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक श्रम वश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिन्तित होगा। बुधवार व शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन-इस सप्ताह  बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योकि यह संबंधों में मधुरता लाएगा। आर्थिक कठिनाईयां आपको परेशान करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्यधिक व्यय के योग हैं। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार व शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी दूसरा ‘स्टैंडिंग काउंट’ 20 सेकेंड बाद मिला जिससे रेफरी ने मुकाबला भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में कर दिया।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment