शनिवार, 18 मार्च, 2023 का राशिफल

Last Updated 18 Mar 2023 11:17:02 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 18 मार्च, 2023 का राशिफल।


शनिवार, 18 मार्च, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:28, काशी-प्रात: 06:04, कानपुर-प्रात: 06:15, पटना-प्रात: 05:56, देहरादून-प्रात: 06:24, गोरखपुर-प्रात: 06:03, लखनऊ-प्रात: 06:13 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:30, काशी-सायं 06:07, कानपुर-सायं 06:18, पटना-सायं 05:59, देहरादून-सायं 06:27, गोरखपुर-सायं 06:06, लखनऊ-सायं 06:16 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04.58, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04.28, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04.41, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04.20, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04.58, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04.29, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04.40 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 02.48, काशी-अप. 02:31, कानपुर-अप. 02:39, पटना-अप. 02:21, देहरादून-अप. 02:40, गोरखपुर-अप. 02:26, लखनऊ-अप. 02:36 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय फाल्गुन 27, शक् संवत् 1944। चैत्र कृष्ण एकादशी, संवत् 2079, सौर (मीन) चैत्र मास की 04, प्रविष्टें। सावान 25, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष एकादशी पूर्वा. 11:15 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि प्रारम्भ। श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 00:30 बजे तक, तदन्तर धनिष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। शिव योग रात्रि 23:53 बजे तक, तदन्तर सिद्ध योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में ही संचरण करेगा। पापमोचिनी एकादशी व्रत सबका।

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों सहित उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान बढ़ेगा। मध्य क्षेत्रों में भी दिन का मौसम साफ होगा और अच्छी धूप निकलेगी।

मेष : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगा। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे।    
बृषभ : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्योंं की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। अपनी दिनचर्या को सुधार कर स्वयं को सकारात्मकता की ओर केंद्रित करें। पूर्वाग्रहवश संबंधों में नकारात्मकता न पालें।
मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। खराब संगत से दूरी बनायें।
कर्क : हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग कर स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।           
सिंह : मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। घरेलू जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव से मन चिंतित होगा। पुरानी समस्याओ को हल करेंगे।
कन्या : कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का का सहयोग मिलेगा। व्यवहार कुशलता से मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा।  
तुला : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारंपरिक कार्योंं में ब्यस्तता बढ़ेगी।    
वृश्चिक : परिवार में सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधियों के बीच मधुरता बिखेरें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी।  
धनु : अत्याधिक कार्यों का बोझ अकेली जान पर पड़ सकता है। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
मकर : किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित होंगे। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा। राजनीतिज्ञों के लिए लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे।
मीन : क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कार्यों की अत्याधिकता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment