बुधवार, 15 मार्च, 2023 का राशिफल

Last Updated 15 Mar 2023 12:04:25 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 15 मार्च, 2023 का राशिफल।


बुधवार, 15 मार्च, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:32, काशी-प्रात: 06:07, कानपुर-प्रात: 06:18, पटना-प्रात: 05:59, देहरादून-प्रात: 06:28, गोरखपुर-प्रात: 06:06, लखनऊ-प्रात: 06:16 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:28, काशी-सायं 06:06, कानपुर-सायं 06:17, पटना-सायं 05:57, देहरादून-सायं 06:25, गोरखपुर-सायं 06:04, लखनऊ-सायं 06:14 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02:19, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01:45, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:59, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01:37, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:20, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:48, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01:58 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11:28, काशी-पूर्वा. 11:13, कानपुर-पूर्वा. 11:21, पटना-पूर्वा. 11:03, देहरादून-पूर्वा. 11:19, गोरखपुर-पूर्वा. 11:07, लखनऊ-पूर्वा. 11:17 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 24, शक् संवत् 1944। चैत्र कृष्ण अष्टमी, संवत् 2079, सौर (मीन) चैत्र मास की 01, प्रविष्टें। सावान 22, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी सायं 18:45 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात: 07:34 बजे तक, तदन्तर मूल नक्षत्र प्रारम्भ। सिद्धि योग अप. 12:53 बजे तक, तदन्तर व्यातिपात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 07:34 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। श्री शितलाष्टमी व्रत, सूर्य की मीन संक्रान्ति प्रात: 06:34 बजे, चन्द्र दर्शन मुहुर्त महर्घ, संक्रान्ति का समान्य पुण्यकाल सूर्योदय से संक्रान्ति काल तक, तत्पश्चात विशेष पुण्यकाल संक्रान्ति काल से अप. 12:58 बजे तक। बसन्त ऋतु प्रारम्भ, मीन खर मास (खरवास) प्रारम्भ।

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा रात्रि में थोड़ी ठंड महसूस होगी। उत्तर मैदानी क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा। उत्तरीय पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली रहेगी।

मेष : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।  
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।   
मिथुन : आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।    
कर्क : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।     
सिंह : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का भरपूर लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में खुशहाली रहेगी।  
कन्या : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
तुला : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों के बीच लोकप्रिय होंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
वृश्चिक : सगे-संबंधों में नैतिक कर्त्तव्यों से विमुख न हों। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
धनु : राजनीति से जुड़े लोगों के लिए लाभप्रद स्थितियां रहेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें। रोजगार में अति ब्यस्तता रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति समय करें।
मकर : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में ब्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रोजगार में क्रियाशीलता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment