मंगलवार, 14 मार्च, 2023 का राशिफल

Last Updated 14 Mar 2023 09:47:50 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 14 मार्च, 2023 का राशिफल।


मंगलवार, 14 मार्च, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:32, काशी-प्रात: 06.08, कानपुर-प्रात: 06:19, पटना-प्रात: 06:00, देहरादून-प्रात: 06:29, गोरखपुर-प्रात: 06:07, लखनऊ-प्रात: 06:17 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:28, काशी-सायं 06:06, कानपुर-सायं 06:16, पटना-सायं 05:57, देहरादून-सायं 06:25, गोरखपुर-सायं 06:04, लखनऊ-सायं 06.14 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01.14, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:41, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:55, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:37, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:16, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.43, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00.54 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10:35, काशी-प्रात: 10:19, कानपुर-प्रात: 10:27, पटना-प्रात: 10:10, देहरादून-प्रात: 16:27, गोरखपुर-प्रात: 10:14, लखनऊ-प्रात: 10:24। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 23, शक् संवत् 1944। चैत्र कृष्ण सप्तमी, संवत् 2079, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 30, प्रविष्टें। सावान 21, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष सप्तमी रात्रि 20:23 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि प्रारम्भ। अनुराधा नक्षत्र प्रात: 08:13 बजे तक, तदन्तर ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। वज्र योग अप. 12:52 बजे तक, तदन्तर सिद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा समाप्त प्रात: 09:00 बजे तक, श्री शितला सप्तमी व्रत, शनि शतभिषा नक्षत्र में अर्धरात्रियोत्तर 01:32 बजे प्रवेश करेगा।

मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा। उत्तर-मध्य मैदानी क्षेत्रों में दिन में अच्छी धूप होगी।

मेष : अपने मन में नकारात्मकता को न आने दें। आय-व्यय में संतुलन बनायें। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से ब्यस्तता संभव।                    
बृषभ : निकट संबंधों में मृदुभाषी बनें। भौतिक सुख-साधन की लालसा बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है।                 
मिथुन : किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब संभव। लेन-देन में सावधानी बरतें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।      
कर्क : कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। विरोधियों की सक्रियता के बाद भी धैर्य का परिचय देंगे। अपनी क्षमता को पहचानते हुए स्वयं को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करें।                 
सिंह : घर में कुछ तनावप्रद वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से मन परेशान रहेगा। रोजगार क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। रोजगार में साधनाभाव की अनुभूति होगी।       
कन्या : जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से न डरें बल्कि धैर्य से काम लें। दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति में विलम्ब से मन चिंतित होगा। विषम स्थितियों में कार्य की पूर्ति संभव।         
तुला : किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।           
वृश्चिक : संतान के भविष्य संबंधी चिंताएं रहेंगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट से उत्साह में वृद्धि होगी। मनोबल एवं अभिब्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं को उजागर करने में अक्षम होंगे।                 
धनु : आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति के आसार हैं तथा अवराधिक कार्य भी पूर्ण होंगे। अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। अपने इष्ट देव की आराधना करके नया कार्य शुरु करें।
मकर : काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ का ख्याल रखें। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। घरेलू वातावरण सुखद होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।               
कुंभ : घर संबंधी कुछ आर्थिक चिंताएं रहेंगी। घर में कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होने का प्रबल योग है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों की बहुत चिंता रहेगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।         
मीन : नई-नई सफलतायें आकषिर्त करेंगी। अत: परिश्रम से न डरें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी।  प्रयासरत् क्षेत्रों में नई उमंग की अनुभूति करेंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment